निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा में सभी लोग साथ, जनता का भी पूरा सपोर्ट संजय सरावगी
पटना, 3 मई (आईएएनएस)। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने जदयू नेता निशांत कुमार की ‘सद्भाव यात्रा’ की सराहना की। उन्होंने कहा कि इसमें सभी लोग उनके साथ है और जनता का पूरा सपोर्ट मिल रहा है।
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "यह एक अच्छी बात है। वह युवा और प्रतिभाशाली हैं। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी यात्रा चंपारण से शुरू किया करते थे। वह उन्हीं के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। निशांत कुमार ने भी अपनी यात्रा चंपारण से ही शुरू की है। मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं।"
उन्होंने कहा कि बिहार की जनता उनके साथ है, उनकी यह यात्रा सफल होगी और जनता का प्यार उनको मिलेगा। निशांत कुमार के नेतृत्व में उनकी पार्टी और आगे बढ़ेगी।
बिहार में एनकाउंटर पर संजय सरावगी ने कहा, "सोनू यादव का एनकाउंटर कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी साफ तौर पर कहा है कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इससे संदेश साफ है कि अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराधियों को अपने किए का अंजाम भुगतना पड़ेगा।"
उन्होंने कहा, "बिहार में जो भी लोग अपराध करेंगे वो बचने वाले नहीं है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहले ही कहा है कि अपराधियों को माला पहनाना नहीं, बल्कि चढ़ाना है। अपराध मुक्त बिहार बनाने का संकल्प मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया है। सोनू यादव का एनकाउंटर हुआ है, वह बड़ा अपराधी था।"
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पर संजय सरावगी ने कहा, "वोटों की गिनती के दौरान ऑब्ज़र्वर मौजूद रहते हैं, जो कोई नई बात नहीं है। चुनाव आयोग ही वोटिंग और वोटों की गिनती करवाने के लिए जिम्मेदार है। हालांकि, जिस तरह से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने कार्यकर्ताओं और आम जनता को भड़का रही हैं, वह किसी भी राजनीतिक नेता के लिए सही नहीं है।"
उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने पहले ही अपना मन बना लिया है। आपने जितने भी एग्ज़िट पोल दिखाए हैं, उन सभी से यह संकेत मिलता है कि डेटा के अनुसार, ममता बनर्जी की हार तय है, टीएमसी की विदाई पक्की है और भाजपा वहां सरकार बनाने जा रही है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   3 May 2026 11:30 AM IST












