एनआईटीकॉन में जूनियर इंजीनियर बनने का मौका, 8 अप्रैल तक करें आवेदन

एनआईटीकॉन में जूनियर इंजीनियर बनने का मौका, 8 अप्रैल तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौरा सामने आया है। उत्तर भारत तकनीकी परामर्श संगठन लिमिटेड (एनआईटीसीओएन) ने जूनियर इंजिनियर के विभिन्न 100 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौरा सामने आया है। उत्तर भारत तकनीकी परामर्श संगठन लिमिटेड (एनआईटीसीओएन) ने जूनियर इंजिनियर के विभिन्न 100 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

नॉर्थ इंडिया टेक्निकल कंसल्टेंसी ऑर्गनाइजेशन लिमिटेड (एनआईटीकॉन) ने जूनियर इंजिनियर के जिन 100 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 80 और जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल) के 20 पद शामिल हैं।

एनआईटीसीओएन की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 8 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार सिविल, इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल में डिप्लोमा/इंजीनियरिंग डिग्री न्यूनतम 60% अंकों के साथ होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेटस की सैलरी 55,932 रुपए प्रति माह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 885 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 531 रुपए तय किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनआईटीकॉन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 April 2026 5:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story