नीतीश भारद्वाज ने 'रामायण' पर उठाए सवाल, कहा- रावण की खलनायकी को किया जा रहा शुद्ध

नीतीश भारद्वाज ने रामायण पर उठाए सवाल, कहा- रावण की खलनायकी को किया जा रहा शुद्ध
टीवी सीरियल 'महाभारत' में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता नीतीश भारद्वाज ने फिल्म 'रामायण' में हिंदू पौराणिक कथाओं को दिखाए जाने के तरीके पर नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि फिल्म की कहानी हिंदू देवी-देवताएं को कमजोर करती है।

मुंबई, 13 नवंबर (आईएएनएस)। टीवी सीरियल 'महाभारत' में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता नीतीश भारद्वाज ने फिल्म 'रामायण' में हिंदू पौराणिक कथाओं को दिखाए जाने के तरीके पर नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि फिल्म की कहानी हिंदू देवी-देवताएं को कमजोर करती है।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के लिए लंबा नोट लिखा, जिसमें उन्होंने रावण के किरदार और भगवान राम के अवतार के कॉन्सेप्ट पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि फिल्म में रावण को एक लिबरल, कम्युनिस्ट या सोशलिस्ट लीडर के तौर पर दिखाया गया है।

उन्होंने लिखा, "रावण रंभा और वेदवती जैसी स्वर्ग की अप्सराओं का भी मॉलेस्टर था। किसी महिला दासी के साथ शिष्ट होने की बात, तो छोड़ ही दीजिए। रंभा, जिसके साथ रावण ने दुष्कर्म किया था, वह उसकी बहू जैसी थी। उसके पति नल-कुबेर ने रावण को श्राप दिया था कि अगर उसने फिर कभी किसी महिला के साथ दुष्कर्म किया, तो उसका सिर टुकड़े-टुकड़े हो जाएगा। यह उसकी अच्छाई नहीं, बल्कि श्राप था। इसलिए, ये फिल्म रावण को 'लिबरेटर' के रूप में दिखाकर गलत नैरेटिव फैला रही है।"

उन्होंने आगे लिखा, "रावण को लिबरल, कम्युनिस्ट/सोशलिस्ट लीडर के तौर पर दिखाकर, फिल्म महाविष्णु के अवतार राम की जरूरत को ही खत्म कर देती है। यह हमारे दर्शकों को सोचने की जरूरत है। एक फिल्म सिर्फ शानदार विजुअल्स और परफॉर्मेंस के बारे में नहीं होती, बल्कि गलत नैरेटिव को भी खारिज किया जाना चाहिए। खासकर तब, जब हमारे हिंदू देवी-देवताओं को कमजोर किया जा रहा हो और खलनायकी को गलत तरीके से शुद्ध किया जा रहा हो। अगर ये किसी और धर्म के साथ किया गया होता, तो इसे 'ब्लासफेमी' कहा जाता।"

उन्होंने आखिर में बताया कि उन्हें फिल्म में अच्छा क्या लगा। उन्होंने मंथरा के किरदार में शीबा चड्ढा की एक्टिंग और फिल्म के प्रोडक्शन डिजाइन की तारीफ की।

नीतीश भारद्वाज के ये कमेंट्स भारतीय टेलीविजन पर पौराणिक किरदारों के साथ उनके लंबे जुड़ाव के संदर्भ में आए हैं। बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में भगवान कृष्ण का उनका किरदार आज भी उनके सबसे पहचाने जाने वाले परफॉर्मेंस में से एक है, जिसने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया था। इसके बाद उन्होंने भगवान विष्णु और भगवान राम समेत कई पौराणिक किरदार निभाए हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story