नीतीश कुमार बिहार की सेवा के लिए ही बने हैं श्याम रजक

नीतीश कुमार बिहार की सेवा के लिए ही बने हैं  श्याम रजक
बिहार के पूर्व मंत्री और जदयू के नेता श्याम रजक ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा जाने की इच्छा थी और नियति ने यही तय किया था, लेकिन यह भी सही है कि इस फैसले से बिहार के लोग मर्माहत हैं। बिहार के लोग नहीं चाहते हैं कि नीतीश कुमार बिहार से जाएं।

पटना, 29 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के पूर्व मंत्री और जदयू के नेता श्याम रजक ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा जाने की इच्छा थी और नियति ने यही तय किया था, लेकिन यह भी सही है कि इस फैसले से बिहार के लोग मर्माहत हैं। बिहार के लोग नहीं चाहते हैं कि नीतीश कुमार बिहार से जाएं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्वयं कहा है कि वे अपना अधिकांश समय बिहार को ही देंगे। सभी लोग जानते हैं कि नीतीश कुमार जो कहते हैं, वह करते हैं।

जदयू नेता श्याम रजक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार बिहार की सेवा के लिए ही बने हैं। प्रदेश में जो भी सरकार बनेगी, वह उनके ही मार्गदर्शन में चलेगी। वे नई सरकार को रास्ता दिखाने का काम करेंगे। सरकार नीतीश कुमार के विजन से ही चलेगी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने के बाद विधानसभा से इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा कि जब समय आएगा, इस्तीफा देंगे। जो प्रक्रिया है, उसका सभी लोग निर्वाह करेंगे।

उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के पास अपार बहुमत है। जदयू के नेताओं के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत के मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग को लेकर जदयू नेता श्याम रजक ने कहा कि निशांत कुमार पढ़े-लिखे हैं और उनके पास इंजीनियरिंग की डिग्री भी है, जिससे वह प्रशासन को बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं।

फुलवारी विधानसभा से विधायक श्याम रजक ने कहा कि निशांत में मुख्यमंत्री बनने के सभी गुण मौजूद हैं और वह व्यक्तिगत रूप से चाहते हैं कि निशांत मुख्यमंत्री बने। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत भाजपा में कई ऐसे नेता हैं, जिनमें मुख्यमंत्री बनने की क्षमता है। जदयू के सभी लोग चाहते हैं कि निशांत मुख्यमंत्री बनें। गठबंधन की सरकार है, इस बारे में नीतीश कुमार और एनडीए को तय करना है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 March 2026 4:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story