बिहार नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों पर बोले मंत्री विजय कुमार चौधरी, 'उनकी इच्छा से ही तय होगा'
पटना, 4 मार्च (आईएएनएस)। बिहार सरकार में जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों पर कहा कि जो भी तय होगा वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इच्छा से ही होगा। निर्णय वही लेते हैं, वही लेंगे और उन्हीं की इच्छा से सबकुछ होगा। राज्यसभा जाने के लिए बात चल रही है, निर्णय उन्हीं को लेना है।
निशांत कुमार को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के सवाल पर विजय कुमार चौधरी ने कहा कि निशांत के पार्टी में आने की बात तेजी से चल रही है। पार्टी के सभी लोग और कार्यकर्ता चाह रहे हैं कि निशांत राजनीति में आएं। उन्होंने कहा कि निशांत युवा हैं, पढ़े लिखे हैं। लोग उनमें नेतृत्व करने की क्षमता देख रहे हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं, सबकी इच्छा है कि वे राजनीति में आएं।
रामनाथ ठाकुर के राज्यसभा जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब होगा तो दोनों नामांकन साथ ही होगा। उन्होंने निशांत को लेकर कहा कि निशांत का जदयू में शामिल होना सिर्फ तकनीकी बात है। वो किसी दूसरे दल में तो नहीं हैं कि शामिल होंगे। ये हमने बता दिया कि पार्टी के सभी लोग चाहते हैं कि जितनी जल्दी हो निशांत पार्टी में आ जाएं और सक्रियता से पार्टी की गतिविधियों में भाग लें।
बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में आने की मांग लंबे समय से हो रही है। इस बीच, अब जदयू में इस बात के संकेत मिलने लगे हैं कि निशांत जल्द ही सक्रिय राजनीति में आ सकते हैं। चर्चा तो यहां तक है कि निशांत जदयू से राज्यसभा जा सकते हैं। दरअसल, जदयू के कार्यकर्ता लंबे समय से निशांत को राजनीति में लाने की मांग कर रहे हैं।
वहीं, मंत्री अशोक चौधरी ने मंगलवार को कहा कि पूरी पार्टी चाहती है कि निशांत सक्रिय राजनीति में आएं। होली के मौके पर इससे बड़ी कोई और खुशी नहीं हो सकती है कि वे राजनीति में आने वाले हैं। यह बिहार के लिए बहुत अच्छा है।
उधर, मंत्री श्रवण कुमार ने साफ तौर पर कहा है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में बहुत जल्द एंट्री होने वाली है। वह बहुत जल्द सक्रिय राजनीति में शामिल होंगे। यह होली पर राज्यवासियों और उन नौजवानों को जो लंबे अर्से से निशांत के राजनीति में आने की मांग कर रहे हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   4 March 2026 10:17 PM IST











