नोएडा चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की विधि विधान से हुई पूजा, मंदिरों में लगी भक्तों की कतार

नोएडा चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की विधि विधान से हुई पूजा, मंदिरों में लगी भक्तों की कतार
चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर पूरे देशभर में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। इस बार नवरात्रि की शुरुआत कई शुभ संयोगों के साथ हुई है, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ गया है।

नोएडा, 19 मार्च (आईएएनएस)। चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर पूरे देशभर में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। इस बार नवरात्रि की शुरुआत कई शुभ संयोगों के साथ हुई है, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ गया है।

माना जाता है कि इसी दिन से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। नवरात्रि के पहले दिन देवी दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतार देखने को मिली। कई स्थानों पर कलश स्थापना के साथ नवरात्रि की विधिवत शुरुआत की गई और घर-घर में पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। मंदिरों में 'जय माता दी' के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

श्रद्धालु फल, फूल, नारियल और चुनरी चढ़ाकर माता का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। महिलाओं और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। कई श्रद्धालु पूरे नौ दिन का व्रत रखकर मां दुर्गा की आराधना करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। वहीं, भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया।

पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख मंदिरों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी जा रही है।

ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष रूट प्लान लागू किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील भी की गई है कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन करें।

स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है, ताकि किसी आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इस तरह भक्ति, उत्साह और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ पूरे उल्लास के साथ हुआ है। आने वाले नौ दिनों तक देशभर में धार्मिक आयोजन, भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 March 2026 11:58 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story