नोएडा हीट वेव का बढ़ता असर, स्कूलों में बच्चों को ग्राउंड जाने पर पाबंदी

नोएडा हीट वेव का बढ़ता असर, स्कूलों में बच्चों को ग्राउंड जाने पर पाबंदी
नोएडा में भीषण गर्मी और हीट वेव का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, तापमान में 21 अप्रैल से ही लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सुबह एवं शाम की आर्द्रता क्रमशः 37 और 20 प्रतिशत रही। इस दिन सतही तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान था, मगर असली चुनौती 22 अप्रैल से शुरू हो रही है।

नोएडा, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। नोएडा में भीषण गर्मी और हीट वेव का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, तापमान में 21 अप्रैल से ही लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सुबह एवं शाम की आर्द्रता क्रमशः 37 और 20 प्रतिशत रही। इस दिन सतही तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान था, मगर असली चुनौती 22 अप्रैल से शुरू हो रही है।

मौसम विभाग ने 22 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दिन अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं, आर्द्रता का स्तर 45 से 20 प्रतिशत के बीच रहेगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पूरे दिन हीट वेव रहेगी, खासकर दोपहर और शाम के समय हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। 23 अप्रैल को स्थिति और गंभीर हो जाएगी। अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आर्द्रता 45/20 प्रतिशत ही रहेगी, लेकिन दोपहर व शाम को हीट वेब का अलर्ट जारी रहेगा।

24 अप्रैल को भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। आर्द्रता 45 से 20 प्रतिशत ही रहेगी और दोपहर-शाम हीट वेव जारी रहेगी। 25 अप्रैल को राहत के कुछ आसार हैं, जब अधिकतम तापमान 43 व न्यूनतम 25 डिग्री रह सकता है। आर्द्रता बढ़कर 50/25 प्रतिशत हो जाएगी और आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन कोई गंभीर चेतावनी नहीं होगी।

26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम 25 डिग्री तथा आर्द्रता 55/25 प्रतिशत रहेगी, मगर आसमान आंशिक बादलों वाला रहेगा। हीट वेव के इस गंभीर प्रभाव को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों में बच्चों को खेल के समय ग्राउंड या बाहर जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर 12 से शाम 4 बजे के बीच घरों में रहने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने नागरिकों से अत्यधिक सतर्क रहने और अनावश्यक बाहर न निकलने का आग्रह किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 April 2026 5:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story