सीएम योगी अच्छा काम करते तो यूपी के लोग महाराष्ट्र में रोजगार के लिए नहीं आते हुसैन दलवई

सीएम योगी अच्छा काम करते तो यूपी के लोग महाराष्ट्र में रोजगार के लिए नहीं आते हुसैन दलवई
महाराष्ट्र से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुसैन दलवई ने पश्चिम बंगाल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चुनावी सभा में दिए गए बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अगर यूपी में योगी आदित्यनाथ अच्छा काम करते तो महाराष्ट्र में यूपी के लोग काम करने नहीं आते।

मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुसैन दलवई ने पश्चिम बंगाल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चुनावी सभा में दिए गए बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अगर यूपी में योगी आदित्यनाथ अच्छा काम करते तो महाराष्ट्र में यूपी के लोग काम करने नहीं आते।

मुंबई में कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि सीएम योगी जानबूझकर मुसलमानों के खिलाफ ऐसी बातें करते रहते हैं। उनके पास विकास का कोई विजन नहीं है।

उन्होंने कहा कि चुनाव में किसानों, मजदूरों और शिक्षा के बजाय वे लगातार हिंदू-मुस्लिम मुद्दे उठाते रहते हैं। सीएम योगी को समझना चाहिए और उत्तर प्रदेश में अच्छा काम करना चाहिए, ताकि यूपी के गरीब लोग रोजगार की तलाश में महाराष्ट्र न आएं। उनके हित में सोचें।

कांग्रेस नेता ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के बार में जो कहा, वह ठीक है। पीएम मोदी किसी भी हालत में पश्चिम बंगाल पर कब्जा करना चाहते हैं। इसके लिए वे अलग-अलग तरीकों से कुछ न कुछ करते रहते हैं।

हुसैन दलवई ने भाजपा को लेकर कहा कि वे हमेशा यूसीसी लाने की बात करते रहते हैं, लेकिन महिलाओं के बारे में नहीं सोचते। वे लगातार हिंदू-मुस्लिम मुद्दे उठाते हैं।

उन्होंने कहा कि जब बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने हिंदू कोड बिल लाया था तो श्यामा प्रसाद मुखर्जी और उनके सहयोगियों ने इसका विरोध किया था। इसी व्यापक बिल के विरोध के कारण अंबेडकर को इस्तीफा देना पड़ा। बाद में जवाहरलाल नेहरू ने इसे टुकड़ों में लाया। अब ये लोग महिलाओं और सिविल कोड की बात करते हैं। पहले खुद घर की महिलाओं को समानता दीजिए, चुनावों में उन्हें ज्यादा टिकट दीजिए, फिर इस मुद्दे पर बोलिए।

बंगाल में योगी आदित्यनाथ के एक बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि वे गलत बात करते हैं। श्रीराम का नाम लेने का कौन विरोध करता है। ये लोग जानबूझकर ऐसी बातें करते रहते हैं, और कुछ नहीं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 April 2026 5:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story