नोएडा में दर्दनाक हादसा, पार्टी करने गए छात्र की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत

नोएडा में दर्दनाक हादसा, पार्टी करने गए छात्र की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत
नोएडा के सेक्टर-94 स्थित थाना सेक्टर-126 क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एग्जाम खत्म होने के बाद पार्टी मनाने गए छात्रों की खुशी कुछ ही पलों में मातम में बदल गई। चार छात्र परीक्षा समाप्त होने के बाद जश्न मनाने के लिए सेक्टर-94 क्षेत्र में पहुंचे थे, लेकिन पार्टी के बाद एक छात्र की जान चली गई।

नोएडा, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। नोएडा के सेक्टर-94 स्थित थाना सेक्टर-126 क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एग्जाम खत्म होने के बाद पार्टी मनाने गए छात्रों की खुशी कुछ ही पलों में मातम में बदल गई। चार छात्र परीक्षा समाप्त होने के बाद जश्न मनाने के लिए सेक्टर-94 क्षेत्र में पहुंचे थे, लेकिन पार्टी के बाद एक छात्र की जान चली गई।

जानकारी के मुताबिक, पार्टी के दौरान सभी छात्र पास में ही बने एक गहरे गड्ढे में भरे पानी के पास पहुंचे। गर्मी और मौज-मस्ती के चलते उन्होंने पानी में नहाने का फैसला किया और एक-एक कर गड्ढे में कूदने लगे। इसी दौरान एक छात्र गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण उसे बाहर नहीं निकाल पाए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद छात्र को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान हर्षित भट्ट के रूप में हुई है, जो बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन का छात्र था और एमिटी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

इस मामले में डीसीपी नोएडा साद मियां खान ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह एक हादसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद एक बार फिर नोएडा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि खुले गहरे गड्ढों को बिना सुरक्षा के छोड़ दिया जाता है, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। यदि समय रहते इन गड्ढों को भर दिया जाता या इनके चारों ओर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाते, तो शायद ये हादसा नहीं होता।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 April 2026 7:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story