नोएडा घरेलू सहायिका बनकर चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, 2 लाख बरामद

नोएडा घरेलू सहायिका बनकर चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, 2 लाख बरामद
नोएडा के थाना सेक्टर-20 पुलिस ने घरेलू सहायिका के रूप में काम कर चोरी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से चोरी किए गए आभूषणों की बिक्री से प्राप्त 2,00,000 नकद भी बरामद किए हैं।

नोएडा, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। नोएडा के थाना सेक्टर-20 पुलिस ने घरेलू सहायिका के रूप में काम कर चोरी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से चोरी किए गए आभूषणों की बिक्री से प्राप्त 2,00,000 नकद भी बरामद किए हैं।

यह कार्रवाई मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से की गई। पुलिस के अनुसार, 5 अप्रैल 2026 को आरोपी महिला रूबी देवी को लखनऊ हवाई अड्डे के पास से गिरफ्तार किया गया। रूबी देवी, जो बिहार के भागलपुर जिले की निवासी है, घरेलू सहायिका के रूप में काम करने के बहाने लोगों के घरों में प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम देती थी। उसकी उम्र लगभग 32 वर्ष बताई जा रही है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसकी मुलाकात दिल्ली में रेश्मा नाम की महिला से हुई थी, जो उसकी साथी है और वर्तमान में फरार चल रही है। रेश्मा के पिता आरोपी के पड़ोसी बताए गए हैं। दोनों ने मिलकर जनवरी 2026 के अंतिम सप्ताह में सेक्टर-20 स्थित एक घर में काम करने के बहाने प्रवेश किया और वहां से कीमती ज्वैलरी चोरी कर ली। चोरी के बाद दोनों आरोपियों ने आपस में आभूषण बांट लिए। रूबी देवी ने अपने हिस्से के आभूषणों को एक अज्ञात व्यक्ति को कम कीमत पर बेच दिया।

इस बिक्री से प्राप्त रकम में से 2 लाख नकद पुलिस ने बरामद कर लिए हैं, जबकि बाकी रकम आरोपी ने अपनी जरूरतों में खर्च कर दी। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, रूबी देवी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पहले भी दिल्ली के विभिन्न थानों में चोरी से संबंधित मामले दर्ज हैं।

वर्ष 2018 में थाना विवेक विहार और थाना पंजाबी बाग में भी उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए थे। इस मामले में थाना सेक्टर-20 में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब फरार आरोपी रेश्मा की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घरेलू सहायकों को काम पर रखने से पहले उनकी पूरी जांच-पड़ताल करना बेहद जरूरी है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 April 2026 9:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story