'आप' गोवा में कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी केजरीवाल

आप गोवा में कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी केजरीवाल
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को 2027 के गोवा विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन से इनकार किया। केजरीवाल ने कहा, ‘‘किसी भी परिस्थिति में कांग्रेस के साथ 'आप' गठबंधन नहीं करेगी।’’

गोवा, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को 2027 के गोवा विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन से इनकार किया। केजरीवाल ने कहा, ‘‘किसी भी परिस्थिति में कांग्रेस के साथ 'आप' गठबंधन नहीं करेगी।’’

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन दावों को खारिज किया, जिसमें कहा जा रहा था कि पार्टी के कुछ कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि गोवा के लोगों को सबसे ज्यादा कांग्रेस ने निराश किया और धोखा दिया है। कांग्रेस पिछले कुछ वर्षों में भाजपा को विधायकों की थोक आपूर्ति करने वाली कंपनी बन गई है। क्या कांग्रेस गोवा के मतदाताओं को यह आश्वासन दे सकती है कि भविष्य में कोई भी पार्टी विधायक भाजपा में शामिल नहीं होगा?

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "2017 और 2019 के बीच कम से कम 13 कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल हो गए। 2022 में, 10 कांग्रेस विधायक पाला बदलकर भाजपा में शामिल हो गए।"

उन्होंने कहा कि अगर 'आप' कांग्रेस के साथ गठबंधन करती हैं, तो यह भाजपा को विधायक मुहैया कराने के बराबर होगा। हम ऐसी किसी भी कवायद का हिस्सा नहीं बनना चाहते, जिससे गोवा में भाजपा सरकार बनने में मदद मिले।

केजरीवाल ने पुरानी राजनीतिक व्यवस्था को खत्म करके एक नई राजनीतिक व्यवस्था पेश करने का भी संकल्प लिया।

उन्होंने कहा, "यह भाजपा और कांग्रेस से जुड़ी एक सड़ी-गली राजनीतिक व्यवस्था है। अब समय आ गया है कि इस व्यवस्था को उखाड़ फेंका जाए और गोवावासियों को एक नया विकल्प दिया जाए।"

उन्होंने पहले आरोप लगाया था कि राज्य के संसाधन चुनिंदा 13-14 राजनीतिक परिवारों के नियंत्रण में हैं, जो सत्ता में बने रहने, राज्य को लूटने और स्विस बैंकों में धन जमा करने के लिए लगातार दल बदलते रहते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Oct 2025 6:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story