एनपीसीआईएल भर्ती 2026 सीए-सीएमए इंटर्न के 51 पदों पर आवेदन, अंतिम तिथि 26 अक्टूबर

एनपीसीआईएल भर्ती 2026 सीए-सीएमए इंटर्न के 51 पदों पर आवेदन, अंतिम तिथि 26 अक्टूबर
न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, एनपीसीआईएल ने सीए/सीएमए इंटर्न को नियुक्त करने के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक विस्तृत विज्ञापन जारी करके कुल 51 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की है। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर तक तय की गई है।

मुंबई, 19 अक्‍टूबर (आईएएनएस)। न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, एनपीसीआईएल ने सीए/सीएमए इंटर्न को नियुक्त करने के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक विस्तृत विज्ञापन जारी करके कुल 51 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की है। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर तक तय की गई है।

एनपीसीआईएल की ओर से क्षेत्र और स्थल के अनुसार सीए/सीएमए इंटर्न के लिए जारी 51 रिक्तियों में एनपीसीआईएल-मुख्यालय (मुंबई) के 10, टैप्स (मुंबई) के 4, आरएपीएस (राजस्थान) के 9, एनएपीएस (उत्तर प्रदेश) के 4, केएपीएस (गुजरात) के 5, एमएपीएस (तमिलनाडु) के 3, केजीएस (कर्नाटक) के 6, जीएचएवीपी (हरियाणा) के 3 और केकेएनपीपी (तमिलनाडु) के 7 पद शामिल हैं।

सीए/सीएमए इंटर्न की इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर तक तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एनपीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि को दोपहर 1 बजे तक या उससे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से इंटर सीए या इंटर सीएमए परीक्षा पास करना जरूरी है। आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 56 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि यानी 10 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, मेरिट सूची, वर्चुअल पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर स्क्रीनिंग, चिकित्सीय परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को प्रति माह 20,000 रुपए स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को एनपीसीआईएल की यूनिट/मुख्यालय में आवास उपलब्ध न होने की स्थिति में 5,000 रुपए प्रति माह की अतिरिक्त राशि दी जाएगी।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि एनपीसीआईएल की ओर से यह नियुक्ति 12 माह की अवधि के लिए की जाएगी, जिसे छात्र के प्रदर्शन और संस्थान की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए और 12 माह तक बढ़ाया जा सकता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Oct 2026 11:48 PM IST

Tags

Next Story