ऑयल इंडिया लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर समेत 49 पदों पर वैकेंसी, आवेदन शुरू
नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) ने असम और अरुणाचल प्रदेश के पात्र दिव्यांगजनों से विशेष भर्ती अभियान के तहत कर्मचारियों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर ग्रेड-3 और ग्रेड-4 के विभिन्न 49 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
ओआईएल ने जिन 49 पदों पर वैकेंसी जारी की है, उनमें जूनियर तकनीशियन (इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक) का 1, जूनियर तकनीशियन (फिटर) के 6, जूनियर तकनीशियन (इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक) के 3, जूनियर तकनीशियन (सर्वेयर) के 2, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 33, और जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 4 पद शामिल हैं।
ऑयल इंडिया की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार दोपहर 2 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 8 जून तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार कक्षा 10 उत्तीर्ण होने के साथ ट्रेड सर्टिफिकेट- इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक/फिटर/इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक/सर्वेयर (एनसीवीटी/एससीवीटी) में, 12वीं उत्तीर्ण होने के साथ कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा/प्रमाणपत्र (न्यूनतम 6 महीने) का, कक्षा 10 उत्तीर्ण के साथ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा और विद्युत लाइसेंसिंग बोर्ड, असम सरकार द्वारा जारी वैध विद्युत पर्यवेक्षक योग्यता प्रमाण पत्र (भाग 1, 2, 3 और 4) में होना चाहिए। इसी के साथ सभी पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 26,600 से 1,45,000 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी। वहीं 100 अंकों के लिए ऑनलाइन परीक्षा 27 जुलाई को आयोजित होने की संभावना है।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   8 May 2026 9:14 PM IST












