ऑपरेशन निश्चय बस का इंतजार कर रहे व्यक्ति के बैग से निकला गांजा, पूछताछ के बाद गिरफ्तार

ऑपरेशन निश्चय बस का इंतजार कर रहे व्यक्ति के बैग से निकला गांजा, पूछताछ के बाद गिरफ्तार
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) को गांजे की तस्करी, परिवहन और बिक्री के संबंध में प्रभावी और कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही इसकी पूरी प्रक्रिया और वित्तीय जांच करने के निर्देश मिले हैं। इन निर्देशों के पालन में, जिला पुलिस लगातार जांच-पड़ताल कर रही है।

रायपुर, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) को गांजे की तस्करी, परिवहन और बिक्री के संबंध में प्रभावी और कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही इसकी पूरी प्रक्रिया और वित्तीय जांच करने के निर्देश मिले हैं। इन निर्देशों के पालन में, जिला पुलिस लगातार जांच-पड़ताल कर रही है।

इसी के तहत छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के थाना कोमाखान पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बैग में गांजा लेकर बस का इंतजार कर रहा है। सूचना पर कोमाखान पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचक द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंकर, बस का इंतजार करते खड़े व्यक्ति की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ की गई।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम महेष कालखोर (उम्र 29 वर्ष, निवासी भरतवाड़ा रोड, मंगलमूर्ति सोसायटी, न्यू ओमनगर पारडी, थाना भांडेवाड़ी, जिला नागपुर, महाराष्ट्र) का रहने वाला बताया। व्यक्ति के बैग की तलाशी लेने पर कुल 5.258 किलोग्राम गांजा बरामद की गई, जिसकी कीमत 2,62,900 रुपए आंकी गई।

पूछने पर उक्त गांजा को मुनीगुड़ा (ओडिशा) से नागपुर (महाराष्ट्र) लेकर जाना बताया गया। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई जारी है।

पुलिस की ओर से इसी प्रकार कार्रवाई का दूसरा मामला सोमवार को गुजरात से सामने आया, जहां वलसाड जिले की पुलिस ने अवैध ड्रग्स के कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई के तहत भरूच जिले की एक फैसिलिटी में वैज्ञानिक और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से 100 मामलों में जब्त किए गए लगभग 32.39 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थों को नष्ट कर दिया।

पुलिस ने बताया कि नशीले पदार्थों और साइकोट्रोपिक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के नियमों के तहत, एक स्पेशल डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में इन्हें नष्ट किया गया। जिला पुलिस ने बताया कि आने वाले दिनों में स्पेशल डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में 14 से ज्यादा मामलों से जुड़े जब्त नशीले पदार्थों को नष्ट किया जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 Oct 2026 9:40 PM IST

Tags

Next Story