ओएसएसएससी भर्ती 2026 नर्सिंग ऑफिसर के 5,989 पदों पर आवेदन प्रक्रिया जारी, 13 जुलाई तक करें आवेदन

ओएसएसएससी भर्ती 2026 नर्सिंग ऑफिसर के 5,989 पदों पर आवेदन प्रक्रिया जारी, 13 जुलाई तक करें आवेदन
ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएसएससी) ने राज्य सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के तहत मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी महिला अभ्यर्थियों के लिए सभी 30 जिलों में नर्सिंग ऑफिसर (डिस्ट्रिक्ट कैडर, ग्रुप-सी) के कुल 5,989 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन मांगे हैं।

भुवनेश्वर, 19 जून (आईएएनएस)। ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएसएससी) ने राज्य सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के तहत मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी महिला अभ्यर्थियों के लिए सभी 30 जिलों में नर्सिंग ऑफिसर (डिस्ट्रिक्ट कैडर, ग्रुप-सी) के कुल 5,989 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन मांगे हैं।

ओएसएसएससी की ओर से नर्सिंग ऑफिसर पोस्ट के लिए जारी 5,989 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 13 जून से शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए आवेदन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे ओएसएसएससी के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

नर्सिंग ऑफिसर पोस्ट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार 12वीं या उसके बराबर की परीक्षा पास होने चाहिए। इसके साथ ही किसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (राज्य के या इंडियन नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त और मंजूर किसी अन्य संस्थान) से जीएनएम या बीएससी नर्सिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स को राज्य की नर्सिंग काउंसिल में अपना नाम रजिस्टर करवाना होगा और ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की तारीख तक उनके पास वैलिड रजिस्ट्रेशन या रिन्यूअल सर्टिफिकेट होना चाहिए, जिसे ऑनलाइन अपलोड करना होगा।

साथ ही, कैंडिडेट को ओडिया बोलना, पढ़ना और लिखना आना चाहिए और वे ओडिया भाषा विषय के साथ मिडिल स्कूल परीक्षा पास किए होने चाहिए; या नॉन-लैंग्वेज विषयों में परीक्षा के माध्यम के तौर पर ओडिया के साथ मैट्रिकुलेशन या उसके बराबर की परीक्षा पास की हो; या ओडिशा सरकार या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल या शिक्षण संस्थान से कक्षा-VII या उससे ऊपर की फाइनल परीक्षा में भाषा विषय के तौर पर ओडिया पास की हो; या स्कूल और मास एजुकेशन डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित एमई स्कूल स्टैंडर्ड की ओडिया परीक्षा पास किए होने चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 12 जून के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग, लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेरिट सूची, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 29,200 से 92,300 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 500 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Jun 2026 5:01 PM IST

Tags

Next Story