रात को ज्यादा खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक, इन बातों का रखें खास ख्याल

रात को ज्यादा खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक, इन बातों का रखें खास ख्याल
पेट भरकर भोजन करना सेहत को पौष्टिकता नहीं देता, बल्कि कई बार नुकसान पहुंचा सकता है। खासकर रात में ज्यादा खाना स्वास्थ्य के लिए जहर के समान है। यह पाचन तंत्र का दुश्मन बन जाता है और मोटापा, गैस व नींद की समस्याएं बढ़ा सकता है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट कुछ खास बातों का ध्यान रखने की सलाह देते हैं।

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। पेट भरकर भोजन करना सेहत को पौष्टिकता नहीं देता, बल्कि कई बार नुकसान पहुंचा सकता है। खासकर रात में ज्यादा खाना स्वास्थ्य के लिए जहर के समान है। यह पाचन तंत्र का दुश्मन बन जाता है और मोटापा, गैस व नींद की समस्याएं बढ़ा सकता है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट कुछ खास बातों का ध्यान रखने की सलाह देते हैं।

नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) का कहना है कि अगर हम अपनी रोजमर्रा की खान-पान की आदतों में थोड़ा सा बदलाव लाएं तो कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। समय पर और संयमित मात्रा में भोजन करना न सिर्फ वजन नियंत्रित रखता है, बल्कि पूरे शरीर को ऊर्जावान और स्वस्थ भी रखता है।

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भोजन की आदतों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए हल्का, संतुलित और आसानी से पचने वाला आहार ही स्वास्थ्य की कुंजी है। भोजन हमेशा समय पर और सही मात्रा में लेना चाहिए, जिससे पाचन अच्छा रहे, नींद अच्छी आए और स्वास्थ्य बेहतर बना रहे।

एनएचएम ने खास तौर पर रात के भोजन को लेकर चेतावनी दी है। रात को ज्यादा खाना यानी ओवरईटिंग स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। इससे मोटापा बढ़ने का खतरा रहता है, गैस और अपच की समस्या होती है व नींद भी प्रभावित होती है। रात का भारी भोजन पाचन तंत्र पर अतिरिक्त बोझ डालता है, जिससे शरीर ठीक से आराम नहीं पा पाता।

विशेषज्ञों के मुताबिक, रात का भोजन हमेशा हल्का और सीमित मात्रा में होना चाहिए। भारी, तला-भुना या ज्यादा मसालेदार भोजन बिल्कुल नहीं लेना चाहिए। इसके बजाय हल्के और सुपाच्य आहार जैसे दाल-रोटी, सब्जी, सलाद, छाछ या खिचड़ी, दलिया जैसा भोजन चुनना बेहतर है।

भोजन के चुनाव के साथ ही खाने की आदत भी महत्वपूर्ण है। भोजन को धीरे-धीरे और अच्छी तरह चबाकर खाएं। जल्दबाजी में खाने से पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि खाना खाने और सोने के बीच पर्याप्त समय का अंतर रखें। विशेषज्ञों की सलाह है कि डिनर के कम से कम 2 से 3 घंटे बाद ही सोना चाहिए। इससे भोजन अच्छी तरह पच जाता है और रात में एसिडिटी या बेचैनी की शिकायत नहीं होती।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 April 2026 10:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story