पांचवां टी20 बटलर का शतक, ब्रूक चूके, इंग्लैंड ने भारत को दिया 258 का लक्ष्य

पांचवां टी20 बटलर का शतक, ब्रूक चूके, इंग्लैंड ने भारत को दिया 258 का लक्ष्य
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 'द रोज बाउल' स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को जीत के लिए 258 रन का बेहद मुश्किल लक्ष्य दिया है।

साउथेम्प्टन, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 'द रोज बाउल' स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को जीत के लिए 258 रन का बेहद मुश्किल लक्ष्य दिया है।

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ये फैसला टीम इंडिया के लिए गलत साबित हुआ। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर और कप्तान हैरी ब्रूक ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। दोनों की विस्फोटक पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए।

इंग्लैंड की तरफ से पारी की शुरुआत के लिए जोस बटलर और फिल साल्ट उतरे थे। साल्ट का विकेट जल्दी गिर गया। वह 9 गेंदों पर 6 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बटलर और ब्रूक ने भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 17 ओवर में 233 रन की साझेदारी की।

बटलर ने तूफानी शतक लगाया। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 64 गेंदों पर 8 छक्कों और 12 चौकों की मदद से 131 रन की पारी खेली। अंतरराष्ट्रीय टी20 में बटलर का यह दूसरा शतक है।

हैरी ब्रूक शतक का मौका चूक गए। हालांकि वह अंत तक नाबाद रहे। ब्रूक ने 45 गेंदों पर 8 छक्कों और 4 चौकों की मदद से नाबाद 95 रन की पारी खेली। बेथेल शून्य पर आउट हुए, जबकि विल जैक्स 2 गेंदों पर 1 छक्के की मदद से 7 रन बनाकर नाबाद लौटे। इंग्लैंड ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 257 रन बनाए। भारतीय टीम के खिलाफ टी20 में यह किसी भी विपक्षी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है।

भारतीय गेंदबाजों के लिए मैच किसी बुरे स्वप्न की तरह रहा। प्रिंस यादव ने 4 ओवर में 60, अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 63, और सूर्यांश शेड्गे ने 3 ओवर में 39 रन दिए। तीनों को कोई विकेट नहीं मिला।

शिवम दुबे ने 1 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 38 रन देकर 1 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 33 रन दिए, लेकिन कोई विकेट नहीं ले सके।

इंग्लैंड सीरीज में 3-0 से आगे चल रही है। टीम इंडिया को इस मैच में जीतना है, तो असाधारण प्रदर्शन करना होगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 July 2026 9:57 PM IST

Tags

Next Story