परिसीमन भाजपा की राजनीति की सबसे बड़ी भूल साबित होगी अखिलेश यादव

लखनऊ, 27 नवंबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रस्तावित परिसीमन की कवायद को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि परिसीमन भाजपा की राजनीति की सबसे बड़ी भूल साबित होगी।
अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "परिसीमन भाजपा की राजनीति की सबसे बड़ी भूल साबित होगा।"
उनकी यह टिप्पणी केंद्र सरकार की ओर से परिसीमन से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक को आगे बढ़ाने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की योजना को लेकर विपक्षी दलों के बढ़ते विरोध के बीच आई है।
विपक्षी दल सरकार की इस पहल की मंशा पर सवाल उठा रहे हैं। इस मुद्दे पर कांग्रेस ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ घेराबंदी कर रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार प्रस्तावित विधेयक को पारित कराने के लिए संसद में जरूरी संख्याबल जुटाने की कोशिश कर रही है।
संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जयराम रमेश ने सरकार पर हमला बोलते हुए प्रस्तावित कदम को संविधान का अपमान और उस पर हमला करार दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में इस विवाद की शुरुआत अप्रैल 2026 से बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की शाम परिसीमन से जुड़े विधेयकों को सार्वजनिक किया था। इसके बाद 17 अप्रैल की रात संसद में ये विधेयक पारित नहीं हो सके।
उन्होंने कहा कि विधेयकों को आवश्यक संवैधानिक बहुमत और आम सहमति नहीं मिलने के कारण संसद में समर्थन हासिल नहीं हुआ और उन्हें अपने उचित अंजाम तक पहुंचना पड़ा।
जयराम रमेश ने लिखा, "14 अप्रैल 2026 को अंबेडकर जयंती की शाम मोदी सरकार ने परिसीमन विधेयकों को सार्वजनिक किया था, जिन्हें 17 अप्रैल 2026 की रात अपने उचित अंजाम तक पहुंचना पड़ा।"
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि इसके बाद सत्तारूढ़ दल ने संसद में जरूरी संख्याबल जुटाने के लिए 105 दिनों तक प्रयास किए। उन्होंने इस कवायद को 'ऑपरेशन लोटस' करार दिया।
उन्होंने आगे लिखा, "अब संविधान दिवस पर ऑपरेशन लोटस के 105 दिनों के बाद मोदी सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की घोषणा की है। उन्हें उम्मीद है कि संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए उसे दो-तिहाई का अत्यधिक संदिग्ध बहुमत मिल जाएगा।"
जयराम रमेश की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब विपक्षी दल प्रस्तावित संवैधानिक बदलावों को लेकर केंद्र सरकार की मंशा पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। परिसीमन के मुद्दे पर अखिलेश यादव और कांग्रेस के रुख से साफ है कि विपक्ष इस मामले को संसद के साथ-साथ राजनीतिक मंचों पर भी उठाने की तैयारी में है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
