परिसीमन पर विपक्ष की सिर्फ विरोध की राजनीति, पीएम मोदी की दूरदृष्टि ने बदली रेलवे की तस्वीर रोहन गुप्ता

परिसीमन पर विपक्ष की सिर्फ विरोध की राजनीति, पीएम मोदी की दूरदृष्टि ने बदली रेलवे की तस्वीर  रोहन गुप्ता
विपक्ष के परिसीमन के मुद्दे पर विरोध को लेकर भाजपा प्रवक्ता रोहन गुप्‍ता ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्‍होंने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "विपक्ष को मोदी सरकार के हर काम का विरोध करने की आदत हो गई है। अगर आप उनसे पूछें कि क्या वे महिलाओं के आरक्षण के खिलाफ हैं, तो वे कहेंगे नहीं। अगर आप पूछें कि क्या वे परिसीमन के खिलाफ हैं, तो भी वे कहेंगे नहीं।"

अहमदाबाद, 17 जुलाई (आईएएनएस)। विपक्ष के परिसीमन के मुद्दे पर विरोध को लेकर भाजपा प्रवक्ता रोहन गुप्‍ता ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्‍होंने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "विपक्ष को मोदी सरकार के हर काम का विरोध करने की आदत हो गई है। अगर आप उनसे पूछें कि क्या वे महिलाओं के आरक्षण के खिलाफ हैं, तो वे कहेंगे नहीं। अगर आप पूछें कि क्या वे परिसीमन के खिलाफ हैं, तो भी वे कहेंगे नहीं।"

उन्‍होंने कहा कि अगर उनसे पूछा जाए कि क्‍या आप दक्षिण भारत की सीटें कम नहीं करने के पक्ष में हैं तो कहेंगे हां। सीट बढ़ाने के खिलाफ हैं, बोलेंगे नहीं। अगर तीनों उद्देश्‍य मोदी सरकार लाना चाह रही है तो आपकी आपत्ति क्‍या है। आपको आपत्ति सिर्फ इस बात को लेकर है कि क्रेडिट नहीं मिल रहा। मैं तो कहता हूं कि आप क्रेडिट ले लो, लेकिन जनता के मुद्दे का विरोध मत करो।

पीएम मोदी ने एक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे जंग की जिक्र करते हुए कहा कि अगर 2014 से पहले यह स्थिति आती से होर्मुज से कच्‍चे तेल की सप्‍लाई न होने के कारण रेलवे का संचालन ठप हो गया होता। इस संबोधन का भाजपा नेता रोहन गुप्‍ता ने समर्थन किया।

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने जो कहा, वह बिल्कुल सही है। देश की बड़ी ऊर्जा चुनौतियों से निपटने के लिए इस सरकार ने जो काम किया है, वह तारीफ के काबिल है और पूरी दुनिया ने इसकी सराहना की है। हमारा देश अपने कच्चे तेल का लगभग 87-89 प्रतिशत आयात करता है। अगर रेलवे का विद्युतीकरण नहीं हुआ होता और डीजल की कमी हो जाती, तो पूरा रेलवे नेटवर्क प्रभावित होता।"

उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी की दूरदृष्टि होने की वजह से रेलवे का विद्युतीकरण किया गया। इससे भारत की डीजल पर निर्भरता कम हो गई। पेट्रोल-डीजल और एलपीजी को लेकर जब पूरी दुनिया में हाहाकार मचा था तो केंद्र सरकार ने विकल्‍प की तलाश की। पीएम मोदी के नेतृत्‍व में देश की जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।

रोहन गुप्‍ता ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की रथ यात्रा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "अगर अखिलेश यादव रथ यात्रा निकाल रहे हैं, तो उन्हें कम से कम राम मंदिर जाना चाहिए। अगर राम मंदिर नहीं, तो उन्हें कृष्ण जन्मभूमि जाना चाहिए। कम से कम उन्हें यह दिखाना चाहिए कि सनातन के प्रति उनका नया-नया लगाव सच्चा है। सिर्फ 'चुनाव के समय हिंदू' बनने से काम नहीं चलेगा। 'सिर्फ चुनाव के समय सनातनी' होने से भी काम नहीं चलेगा।"

भाजपा नेता रोहन गुप्‍ता ने कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा है कि हिंदी और उर्दू भारत की भाषा है, जबकि संस्‍कृत और अंग्रेजी बाहर से आई है। रोहन गुप्‍ता ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की यही मानसिकता और विचारधारा है। ये लोग हर स्थिति में सनातन का अपमान करने में लगे रहते हैं। इस तरह से ये लोग तुष्‍टीकरण की राजनीति का फायदा उठाने की चेष्‍ठा रखते हैं। अगर सनातन का अपमान होगा तो भाजपा चुप नहीं बैठने वाली।

पंजाब में कर्मचारियों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि जहां विपक्षी सरकारें हैं, वहां जनता पर अत्‍याचार हो रहा है। पंजाब में कई महीने से कर्मचारी धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। उन पर लाठीचार्ज किया जाता है। विपक्ष को जनता ने जहां-जहां मौका दिया है, वहां कोई काम नहीं हुआ है और राष्‍ट्रीय स्‍तर पर भाषणबाजी जरूर हो रही है। इस बार पंजाब में परिवर्तन का माहौल है, वहां की जनता आम आदमी पार्टी के शासन से बुरी तरह से त्रस्‍त है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 July 2026 7:40 PM IST

Tags

Next Story