- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- 9 गांवों के 1,074 किसानों को दिन...
परियोजना शुरू: 9 गांवों के 1,074 किसानों को दिन में मिलेगी बिजली, काटोल में जिले का पहला 4 मेगावाट सौर ऊर्जा प्रकल्प शुरू

Nagpur News. जिले के काटोल तहसील में 4 मेगावाट क्षमता का पहला सौर ऊर्जा प्रकल्प कार्यान्वित हो गया है। इसके शुरू होने से काटोल तहसील के नौ गांवों के 1,074 किसानों के कृषि पंपों को अब दिन के समय बिजली उपलब्ध हो सकेगी। यह प्रकल्प 'मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी 2.0' योजना के तहत स्थापित किया गया है। गुरुवार, 16 जुलाई को काटोल तहसील के 33/11 केवी कचहरी सावंगा उपकेंद्र परिसर में 4 मेगावाट क्षमता के इस सौर ऊर्जा प्रकल्प का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया गया।
यह भी पढ़े -बावनकुले ने कहा - उद्धव ठाकरे का रामरक्षा पाठ दिखावा, राम के नाम पर वोट बैंक बनाने की कोशिश
कृषि पंपों के लिए दिन में बिजली उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह परियोजना शुरू की गई है। इससे रिधोरा, खापरी कुटुंबा, घरतवाड़ा, गुजरखेड़ी, सबकुंड, कोकरडा, कचहरी सावंगा, बोरखेड़ी और पंचधर सहित नौ गांवों के करीब 1,074 किसानों को लाभ मिलेगा। किसानों को कृषि पंपों के लिए प्रतिदिन आठ घंटे निर्बाध बिजली मिलेगी। दिन में बिजली मिलने से सिंचाई की बेहतर योजना बन सकेगी, जिससे फसल उत्पादन में भी वृद्धि होने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी 2.0 योजना के तहत 4 मेगावाट क्षमता का यह सौर ऊर्जा प्रकल्प जिले में इस दिशा की पहली पहल है। आने वाले समय में जिले में ऐसी कई और सौर परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। सौर ऊर्जा के उपयोग से जहां किसानों को राहत मिलेगी, वहीं पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा।
यह भी पढ़े -भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता की सलाह - रामरक्षा आंदोलन से पहले संघ मुख्यालय जाकर माफी मांगें संजय राऊत
महावितरण के मुख्य अभियंता राजेश नाईक ने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार की यह पहल किसानों की खुशहाली की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। एम.के.एफ. ग्रीन एनर्जीज प्राइवेट लिमिटेड ने इस सौर परियोजना का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ किया है। महावितरण के अधीक्षक अभियंता संजय वाकड़े, काटोल डिवीजन के कार्यकारी अभियंता नरेंद्र कटारे तथा परीक्षण (टेस्टिंग) डिवीजन के कार्यकारी अभियंता नरेंद्र धवड़ ने पूरे प्रकल्प की तकनीकी निगरानी एवं मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर काटोल डिवीजन के अतिरिक्त कार्यकारी अभियंता अशोक सोनगड़े, परीक्षण विभाग के बुंदे, कोंढाली उप-विभाग के उप कार्यकारी अभियंता नीलेश भगत और कनिष्ठ अभियंता आशीष कुलसंगे और वैष्णवी पाटील आदि उपस्थित थे।
Created On :   17 July 2026 8:12 PM IST










