- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार...
Nagpur News: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Nagpur News नागपुर के सदर छावनी क्षेत्र स्थित अचरज टावर में संचालित एक स्पा सेंटर की आड़ में कथित देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए अपराध शाखा के सामाजिक सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। मामले में स्पा सेंटर संचालक भूषण नरेशराव वाघमारे (31), निवासी अजय नगर, अंबाझरी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं को मुक्त कराया तथा नकदी, मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है।
यह भी पढ़े -तटकरे और प्रफुल्ल पटेल की मुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात की सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार को नहीं थी जानकारी
पुलिस के अनुसार, अचरज टावर के एक किराए के फ्लैट में रेडियंट सैलून एंड स्पा सेंटर की आड़ में कथित देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। आरोप है कि आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं और युवतियों को कम समय में अधिक पैसा कमाने का लालच देकर इस गतिविधि में धकेला जा रहा था।
सूचना मिलने के बाद अपराध शाखा का सामाजिक सुरक्षा विभाग काफी समय से स्पा सेंटर पर नजर रखे हुए था। जानकारी की पुष्टि होने पर पुलिस ने एक नकली ग्राहक भेजकर सौदे की पुष्टि की और तय योजना के तहत छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान तीन महिलाओं को वहां से मुक्त कराया गया और ग्राहक से लिए गए एक हजार रुपये, मोबाइल फोन तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सदर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शुक्रवार को आरोपी और मुक्त कराई गई महिलाओं को अदालत में पेश किया गया, जहां से महिलाओं को महिला सुधारगृह भेज दिया गया, जबकि आरोपी को पुलिस रिमांड में भेजा गया है।
Created On :   17 July 2026 3:43 PM IST











