- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- दो किशोरियों से दुष्कर्म, अश्लील...
Nagpur News: दो किशोरियों से दुष्कर्म, अश्लील फोटो वायरल कर किया ब्लैकमेल

Nagpur News शहर के जरीपटका और हुड़केश्वर थाना क्षेत्र में दो नाबालिग किशोरियों से दुष्कर्म और यौन शोषण के मामले सामने आए हैं। एक मामले में आरोपी ने शादी का झांसा देकर किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया और उसके अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर रिश्तेदार को भेज दिए। वहीं दूसरे मामले में परिचित व्यक्ति ने किशोरी को डरा-धमकाकर कई महीनों तक उसका यौन शोषण किया। दोनों मामलों में शुक्रवार को प्रकरण दर्ज किए गए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, फिर शादी का झांसा
जरीपटका थाना क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी की सोशल मीडिया के जरिए विठ्ठल नगर निवासी संदीप संजय उमरकर (22) से पहचान हुई थी। आरोप है कि संदीप ने शादी का झांसा देकर उसे प्रेम संबंध में फंसाया और 14 फरवरी से 15 जुलाई 2026 के बीच कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। बाद में आरोपी ने ये फोटो-वीडियो पीड़िता की मामी के सोशल मीडिया अकाउंट पर भेज दिए, जिससे उसे बदनाम किया गया। शिकायत मिलने पर जरीपटका पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़े -तटकरे और प्रफुल्ल पटेल की मुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात की सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार को नहीं थी जानकारी
घर बदलने के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा
आरोपी संतोष छग्गानी(38) आहुजा नगर निवासी का पीड़िता के घर में आना जाना था। आरोपी का बर्ताव ठीक नहीं होने से पीड़िता के माता-पिता ने घर बदल दिया। उसके बाद भी आरोपी उनके घर में आता रहा। मौका देखकर 12 मई से 16 जुलाई 2026 के बीच में डरा धमकाकर पीड़िता का यौन शौषन किया। घटित मामले में बारे में पीड़िता ने परिजनों को बताया। मामला थाने पहुंचा। प्रकरण दर्ज िकया गया है।
Created On :   17 July 2026 4:32 PM IST








