'गिन्नी वेड्स सनी 2' परिवारों को वापस सिनेमाघरों में लेकर आएगी अविनाश तिवारी
मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्टर अविनाश तिवारी और मेधा शंकर अपनी आगामी फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' में शादी के माहौल में खूब धूम मचाने वाले हैं।
इस रोमांटिक कॉमेडी का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज किया गया, जिसमें रिश्तों से जुड़े भावनात्मक विषयों के साथ एक उतार-चढ़ाव भरी प्रेम कहानी दिखाई गई है। फिल्म दर्शकों को पारिवारिक माहौल में ले जाएगी, जहां परिवार, शादी, गलतफहमियों, हंसी-मजाक और चौंकाने वाले ट्विस्ट दर्शकों को हैरान कर देंगे।
शो का ट्रेलर लॉन्च भव्य तरीके से रखा गया, जहां अविनाश तिवारी और मेधा शंकर ने अपनी फिल्म और सिनेमा पर खुलकर बात की। अविनाश तिवारी और मेधा शंकर से सवाल पूछा गया कि शादियों में भारतीय परिवारों में किसे सबसे ज्यादा परेशानी होती है। इसका जवाब देते हुए मेधा शंकर कहती हैं, फूफाजी। वे कहती हैं, "मैंने अक्सर सुना है कि शादी में फूफाजी को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। उन्हें शादी का खाना अच्छा नहीं लगता है और सोने की अंगूठी भी गिफ्ट में नहीं मिलती है। यही चीजें फूफाजी को नाराज करने के लिए काफी हैं, जबकि अविनाश तिवारी कहते हैं कि शादी में बवाल हमेशा घर की बड़ी बहन करती है। वो घर को संभालना भी जानती है और शादी में बवाल करने वाले लोगों को ठीक करना भी।"
'गिन्नी वेड्स सनी 2' से जुड़े सवाल पर अभिनेता ने कहा, "आज के समय में बहुत कम पारिवारिक फिल्में बन रही हैं और हमें उम्मीद है कि यह फिल्म परिवारों को वापस एक साथ सिनेमाघरों में लौटने के लिए मजबूर करेगी। आज के समय में एक्शन और फिक्शन फिल्में बनती हैं और पारिवारिक फिल्में कम।"
उन्होंने कहा, "मेरे ही घर के बच्चे मेरी फिल्में नहीं देखते हैं, क्योंकि उसमें एक्शन होता है और खून-खराबा भी। यही कारण है कि लोगों ने सोचना कम कर दिया है कि पहले की तरह फिल्में पारिवारिक भी बननी चाहिए। हर जॉनर अच्छा होता है, लेकिन परिवार और भावनाओं पर बनने वाली फिल्मों की संख्या कम हो गई। उम्मीद है कि हम सिनेमाघरों में वापस परिवारों को लाने में कामयाब होंगे।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   9 April 2026 7:31 PM IST












