राजनीति: बेगुनाहों को जेल में डाल रही मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार दिग्विजय सिंह

बेगुनाहों को जेल में डाल रही मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार  दिग्विजय सिंह
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह रविवार को मध्य प्रदेश के शाजापुर स्थित मक्सी पहुंचे। यहां उन्होंने गोलीकांड में मारे गए एक शख्स और घायल हुए लोगों के परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार पर सवाल भी उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में बेगुनाहों को जेल में डाला जा रहा है।

कोलकाता, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह रविवार को मध्य प्रदेश के शाजापुर स्थित मक्सी पहुंचे। यहां उन्होंने गोलीकांड में मारे गए एक शख्स और घायल हुए लोगों के परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार पर सवाल भी उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में बेगुनाहों को जेल में डाला जा रहा है।

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’। कौन आपकी पार्टी और सरकार पर विश्वास करेगा? भाजपा की सरकार में बेगुनाहों को जेल में डाला जा रहा है, उनके घर गिराए जा रहे है और उन्हें परेशान किया जा रहा है। हमारी लड़ाई यही है कि भारतीय संविधान का पालन किया जाए और कानून का राज कायम हो।"

उन्होंने आगे कहा, "अटल बिहारी वाजपेयी, नरेंद्र मोदी से कहते थे कि राजधर्म निभाइए। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या यही राजधर्म है? कहते हैं कि राम राज आएगा, क्या यही राम राज है? निर्दोष लोगों को गोली मार दी जाती है और उनके बच्चों को अनाथ कर दिया जाता है। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती।"

दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश पुलिस पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "एमपी पुलिस, शाजापुर एसपी और टीआई बख्शी ने अभी तक न आरोपियों को गिरफ्तार किया और न ही किसी को जेल भेजा। अभी तक इस मामले की जांच भी पूरी नहीं हुई। साआईडी को जांच सौंपी गई और जब इस संबंध में पूछा जाता है, तो बताते हैं कि जांच जारी है। मैं पूछना चाहता हूं कि कब तक जांच जारी रहेगी? गोली चली और सिर्फ एक पक्ष के आठ लोग घायल हुए। इसमें अमजद नाम के शख्स की मृत्यु हो गई, जबकि जुनैद नाम का शख्स बोल नहीं पा रहा है।"

उन्होंने कहा, सीएम इतने निर्दयी हो गए हैं क‍ि उन्हें दया नहीं आती। अमजद के दो मासूम बच्चे हैं और उसकी बीवी को नौकरी भी नहीं मिली। वहीं, जुनैद के इलाज पर लाखों रुपये खर्च हो गए। उसके परिवार से कहा गया था कि उसका इलाज कराया जाएगा। आज तक इस परिवार को कोई मदद नहीं मिली है। भारत सरकार का नियम है कि दंगों में होने वाले प्रकरण में तत्काल राहत राशि बांटी जाएगी। मृतकों के लिए पांच लाख और घायलों के लिए 50 हजार रुपये का प्रावधान है, लेकिन अभी तक एक भी रुपया परिवार को नहीं मिला है।"

दिग्विजय सिंह ने कहा कि अधिकारियों को यह नहीं भूलना चाहिए कि उन्होंने संविधान की शपथ ली है। मैं यही कहूंगा कि अब हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा है, इसलिए अब अदालत का रुख किया जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 Dec 2024 8:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story