पश्चिम बंगाल राजनीतिक दल का प्रचार करने पर सेक्टर असिस्टेंट पर एक्शन, पद से हटाया

पश्चिम बंगाल राजनीतिक दल का प्रचार करने पर सेक्टर असिस्टेंट पर एक्शन, पद से हटाया
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की दिशा में सख्त कदम उठाते हुए बारासात सर्कल के सेक्टर असिस्टेंट (शिक्षक) को तत्काल प्रभाव से सेक्टर असिस्टेंट के पद से हटा दिया गया है। उन पर आरोप है कि एक सरकारी अधिकारी होने के बावजूद उनके एक राजनीतिक दल से घनिष्ट संबंध हैं। आरोपी पर एक राजनीतिक दल के पक्ष में प्रचार करने का भी आरोप है।

कोलकाता, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। चुनाव आयोग ने निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की दिशा में सख्त कदम उठाते हुए बारासात सर्कल के सेक्टर असिस्टेंट (शिक्षक) को तत्काल प्रभाव से सेक्टर असिस्टेंट के पद से हटा दिया गया है। उन पर आरोप है कि एक सरकारी अधिकारी होने के बावजूद उनके एक राजनीतिक दल से घनिष्ट संबंध हैं। आरोपी पर एक राजनीतिक दल के पक्ष में प्रचार करने का भी आरोप है।

पिनहाटी एसी के रिटर्निंग ऑफिसर ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई करने की सिफारिश की है। पत्र में मुख्य निर्वाचन अधिकारी को संबोधित करते हुए लिखा है कि शिक्षक को न केवल निलंबित किया जाए, बल्कि उनके खिलाफ अनुशासनहीनता के लिए विभागीय जांच भी शुरू की जाए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी को संबोधित पत्र में लिखा गया कि चौधरीपारा प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक शिक्षक अतानु चक्रवर्ती, जो 111–पानीहाटी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर असिस्टेंट के पद पर कार्यरत है, एक राजनीतिक दल की गतिविधियों से घनिष्ठ रूप से जुड़े हुए पाए गए और उन पर राजनीतिक प्रचार से संबंधित गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

चूंकि उनके ये कृत्य लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के अनुसार कदाचार और कर्तव्य की अवहेलना हैं और इस प्रकार उनके पद से अपेक्षित निष्पक्षता और तटस्थता से समझौता करते हैं, इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से सेक्टर असिस्टेंट के पद से हटा दिया गया है। और उन्हें 24 घंटे के भीतर कारण बताने का निर्देश भी दिया गया है कि उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 April 2026 11:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story