बंगाल चुनाव हुमायूं कबीर का जीत का दावा, कहा- भाजपा दूसरे, टीएमसी रहेगी तीसरे नंबर पर

बंगाल चुनाव हुमायूं कबीर का जीत का दावा, कहा- भाजपा दूसरे, टीएमसी रहेगी तीसरे नंबर पर
मुर्शिदाबाद में पूर्व टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर को एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का समर्थन मिला है। इस पर उन्होंने खुशी जताई और कहा कि मैं चैलेंज कर रहा हूं कि किसी में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह यहां ऐसी रैली करके दिखाए।

कोलकाता, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। मुर्शिदाबाद में पूर्व टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर को एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का समर्थन मिला है। इस पर उन्होंने खुशी जताई और कहा कि मैं चैलेंज कर रहा हूं कि किसी में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह यहां ऐसी रैली करके दिखाए।

आईएएनएस से बातचीत में हुमायूं कबीर ने कहा कि अपने 43 साल के राजनीतिक करियर में आज जो रैली हमने की, किसी में उस तरह की रैली करने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस वक्त मैं रैली कर रहा था, उसी समय ममता बनर्जी भी रैली कर रही थीं, उन्हें 1700 लोग लाइव देख रहे थे और मुझे 7 हजार से अधिक लोग देख रहे थे। समझदार के लिए इशारा ही काफी है।

उन्होंने अभिषेक बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं उन्हें 70 हजार वोटों से चुनाव हराऊंगा। अभिषेक बनर्जी कहते हैं कि ममता बनर्जी पार्टी नहीं हैं बल्कि मैं पार्टी हूं। अगर ममता बनर्जी हारती हैं, तो ऐसे में ये हार अभिषेक बनर्जी की होगी।

हुमायूं कबीर ने कहा कि बंगाल की जनता ने लेफ्ट, कांग्रेस और टीएमसी को काफी वक्त दिया है, लेकिन इस बार मैं उनसे मांग करता हूं कि एक बार मुझ पर भरोसा करके दिखाएं। 5 साल तक पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी मुझे दे दीजिए। मैं साढ़े तीन हजार रुपये मां-बहनों को दूंगा। मैंने अपना घोषणापत्र घोषित कर दिया है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के जब नतीजे आएंगे तो हमारी पार्टी सबसे बड़ी होगी। भाजपा दूसरे नंबर पर और टीएमसी तीसरे नंबर पर जाएगी। ममता बनर्जी तीन बार मुख्यमंत्री बन चुकी है लेकिन 47 मुसलमानों को ही टिकट दिया लेकिन मैंने पहली बार में 114 मुसलमानों को मैदान में उतारा है। 100 से अधिक मुसलमान अगर जीतकर जाते हैं तो सीएम की कुर्सी की डिमांड राज्यपाल से मैं ही मांगूगा।

उन्होंने बताया कि 14 विधानसभा सीटों पर एआईएमआईएम, 193 सीटों पर हम खुद चुनाव लड़ रहे हैं। सबसे अधिक सीटें मेरे पास आएंगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 April 2026 11:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story