पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल कई सर्वे में भाजपा को बढ़त, कुछ में टीएमसी ने बनाए रखी टक्कर

पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल कई सर्वे में भाजपा को बढ़त, कुछ में टीएमसी ने बनाए रखी टक्कर
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान पूरा हो गया, जिसके बाद बुधवार शाम को एग्जिट पोल्स जारी कर दिए गए।

कोलकाता, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान पूरा हो गया, जिसके बाद बुधवार शाम को एग्जिट पोल्स जारी कर दिए गए।

पश्चिम बंगाल की 294 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 148 सीटों की जरूरत है, लेकिन अलग-अलग एजेंसियों के सर्वे में तस्वीर पूरी तरह बंटी हुई नजर आ रही है। कुछ एग्जिट पोल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सत्ता में वापसी दिखा रहे हैं, तो कुछ सर्वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पहली बार बंगाल में सरकार बनाते हुए बता रहे हैं।

चाणक्य स्ट्रेटजी के एग्जिट पोल में तृणमूल कांग्रेस को 130 से 140 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि भाजपा को 150 से 160 सीटें मिलती दिख रही हैं। अन्य दलों के खाते में 6 से 10 सीटें जा सकती हैं।

पीपल्स पल्स के सर्वे में टीएमसी को 117 से 187 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। भाजपा को 95 से 110 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य को 1 से 4 सीटें मिलने की संभावना है।

मैट्रिज के एग्जिट पोल में टीएमसी को 125 से 140 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि भाजपा 146 से 161 सीटों के साथ बढ़त में दिखाई गई है। अन्य दलों को 6 से 10 सीटें मिल सकती हैं।

पी-मार्क के सर्वे में तृणमूल कांग्रेस को 118 से 138 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि भाजपा को 150 से 175 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों को 2 से 6 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल में भी टीएमसी को 118 से 138 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि भाजपा को 150 से 175 सीटें मिलती दिख रही हैं। अन्य के खाते में 2 से 6 सीटें जा सकती हैं।

पोल डायरी के अनुमान के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में टीएमसी को 99 से 127 सीटें, भाजपा को 142 से 171 सीटें, कांग्रेस को तीन से पांच, लेफ्ट गठबंधन को दो से तीन और अन्य के खाते में एक सीटें जाने का अनुमान है।

प्रजा पोल के सर्वे के अनुसार, टीएम को 85 से 110 सीटें, भाजपा को 178 से 208 सीटें और अन्य को 0 से पांच सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

बता दें कि ये सिर्फ एग्जिट पोल है, न कि आधिकारिक चुनाव परिणाम। इसलिए, मतगणना के दिन ये आंकड़े बदल भी सकते हैं। पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित होंगे। यहां दो चरणों में- पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा चरण 29 अप्रैल, को चुनाव संपन्न हुए। यहां पहले चरण में 93.19 प्रतिशत मतदान हुआ था, वहीं, दूसरे चरण में 89.99 प्रतिशत वोटिंग हुई।

कुल मिलाकर अधिकतर एग्जिट पोल्स में भाजपा को बढ़त मिलती नजर आ रही है, जबकि कुछ सर्वे टीएमसी को भी मजबूत स्थिति में दिखा रहे हैं। अब सभी की नजर मतगणना के दिन आने वाले वास्तविक नतीजों पर टिकी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 April 2026 7:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story