पश्चिम बंगाल शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी ने एकनाथ शिंदे से पूछी कुशलक्षेम, हेलीकॉप्टर की हुई थी आपातलैंडिंग

पश्चिम बंगाल शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी ने एकनाथ शिंदे से पूछी कुशलक्षेम, हेलीकॉप्टर की हुई थी आपातलैंडिंग
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुशलक्षेम पूछी। दरअसल, गुरुवार को खराब मौसम के कारण उपमुख्यमंत्री शिंदे का हेलीकॉप्टर रास्ता भटक गया था। इसके बाद हेलीकॉप्टर को जुहू में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी।

कोलकाता, 9 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुशलक्षेम पूछी। दरअसल, गुरुवार को खराब मौसम के कारण उपमुख्यमंत्री शिंदे का हेलीकॉप्टर रास्ता भटक गया था। इसके बाद हेलीकॉप्टर को जुहू में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी।

पश्चिम बंगाल के नव नियुक्त मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार पश्चिम बंगाल पहुंचे थे। इस समारोह के दौरान मंच पर प्रधानमंत्री मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों का अभिवादन करते हुए आगे बढ़ रहे थे, तभी अचानक उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पास रुक गए और उनसे बातचीत करते हुए दिखाई दिए।

सभी को यह जानने की उत्सुकता थी कि आखिर उन्होंने क्या बात की, हालांकि प्रधानमंत्री मोदी ने शिंदे से हेलीकॉप्टर यात्रा के दौरान हुई घटना के बारे में पूछा और कहा कि उन्होंने इसके बारे में सुना है। उन्होंने शिंदे को भविष्य में उड़ान भरते समय अधिक सावधान रहने की सलाह भी दी। इसके साथ ही घटना की जांच कराने को कहा।

प्रधानमंत्री और एकनाथ शिंदे की बातचीत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सभी को यह जानने की उत्सुकता हुई कि आखिर उन्होंने क्या बात की, हालांकि प्रधानमंत्री मोदी ने शिंदे से हुई घटना के बारे में पूछताछ करके इस छोटी सी घटना के माध्यम से यह दिखाया कि वे अपने सहयोगियों की सुरक्षा को लेकर कितने सतर्क हैं।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुरुवार को मुंबई के एक महालक्ष्मी एयरपोर्ट से कल्याण के आगे मुरबाड में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मौसम अचानक खराब हो गया और हेलीकॉप्टर रास्ता भटक गया और बादलों के बीच फंस गया था। इसके बाद पायलट ने सूझबूझ से हेलीकॉप्टर वापस मुंबई की दिशा में लाया और जुहू में पवन हंस हेलीपैड पर सुरक्षित लैंडिंग कराई थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 May 2026 10:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story