'पता नहीं कहां लैंड करूंगा...' सलमान खान ने अपनी आवाज में रिलीज किया नया गाना

मुंबई, 4 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता सलमान खान ने बुधवार को अपने फैंस के लिए अपनी आगामी वॉर-ड्रामा फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का नया गाना 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' रिलीज कर दिया है, जिसके रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
अभिनेता सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें अभिनेता सलमान रिकॉर्डिंग स्टूडियो में जाते हुए और अपने खास अंदाज में गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। गाने के प्रमोशनल पोस्टर में सलमान खान नजर आ रहे हैं। पोस्टर में वह हेडफोन पहने हुए मुस्कुरा रहे हैं और गाना सुन रहे हैं। पोस्टर पर दिए गए क्रेडिट के मुताबिक, 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' हिमेश रेशमिया का म्यूजिकल है, जिसे सलमान खान और गायिका मुस्कान ने मिलकर गाया है, जबकि संगीत साजिद खान ने तैयार किया है और इसके बोल भी उन्होंने ही लिखे हैं।
उन्होंने लिखा, "डिपार्चर टाइम सुबह 5:12 बजे, फ्लाइट टाइम पर है, 2 पैग हो चुके हैं, अपनी सेक्सी ब्यूटी के साथ उड़ान भर रहा हूं, पता नहीं कहां लैंड करूंगा। गाना 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' रिलीज हो गया है।"
ऐसा पहली बार नहीं है, जब सलमान ने किसी गाने को अपनी आवाज दी हो। पिछले कई सालों में सलमान ने अपनी फिल्मों के लिए कई गाने गाए हैं, जिनमें 'हैलो ब्रदर' का 'चांदी की डाल पर' भी शामिल है, जो उनके शुरुआती गानों में से एक था। इसके बाद उन्होंने 'वांटेड' के 'मोस्ट वांटेड ट्रैक', 'किक' के 'हैंगओवर', 'तू ही तू' और 'है यही जिंदगी' में अपनी आवाज दी।
उनके दूसरे पॉपुलर गानों में 2015 की फिल्म 'हीरो' का 'मैं हूं हीरो तेरा', 'सुल्तान' का 'बेबी को बास पसंद है' और 'जग घूमेया' शामिल हैं। उन्होंने 2020 में कोरोना महामारी के दौरान 'प्यार करोना', 'तेरे बिना' और 'भाई भाई' जैसे कई इंडिपेंडेंट गाने भी रिलीज किए थे।
यह फिल्म पहले 'बैटल ऑफ गलवान' के नाम से घोषित की गई थी, जिसका नाम बाद में बदलकर 'मातृभूमि' कर दिया गया और इसका निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
