पति की मारपीट से घायल महिला की दर्दनाक मौत, मायकेवालों ने हत्या का लगाया आरोप

पति की मारपीट से घायल महिला की दर्दनाक मौत, मायकेवालों ने हत्या का लगाया आरोप
उत्तर प्रदेश से हत्या की एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। फर्रुखाबाद जनपद में किसी बात को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी को जान से मार डाला।

फर्रुखाबाद, 7 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश से हत्या की एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। फर्रुखाबाद जनपद में किसी बात को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी को जान से मार डाला।

घटना की सूचना मिलने के बाद मृतिका के मायके वालों ने उसके पति के खिलाफ सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की दर्दनाक हत्या करने का आरोप लगाया है।

यह घटना फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रेम नगर की है, जहां किसी बात को लेकर 22 वर्षीय महिला शिवानी का उसके पति विजय के साथ कहासुनी हो गई। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने हिंसक रूप से पत्नी की जान ले ली। पत्नी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटने की सूचना मिलते ही आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल महिला शिवानी को लेकर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज पहुंचे, जहां डॉक्टर ने महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया।

इसके बाद परिजन महिला को गंभीर हालत में डॉ राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल, फर्रुखाबाद लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर प्रदीप राजपूत ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिलौली से अस्पताल पहुंचे मायकेवालों ने शिवानी के पति सहित उसके ससुराल वालों पर प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

इस मामले को लेकर मृतिका के भाई रजत ने बताया कि पड़ोसियों से सूचना मिली कि उसकी बहन शिवानी के सिर पर उसके पति विजय ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही हम अस्पताल पहुंचे, जहां पता चला कि बहन की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच के साथ परिजनों से पूछताछ करने में जुटी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 March 2026 9:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story