राष्ट्रीय: लोकसभा चुनाव उत्तर प्रदेश में भाजपा ने पुराने साथियों पर जताया भरोसा

लोकसभा चुनाव  उत्तर प्रदेश में भाजपा ने पुराने साथियों पर जताया भरोसा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 51 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। घोषित की गई सूची में चार हारी हुई सीटों पर नए चेहरे पर दांव लगाया गया है। जबकि, 47 पुराने चेहरे हैं।

लखनऊ, 2 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 51 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। घोषित की गई सूची में चार हारी हुई सीटों पर नए चेहरे पर दांव लगाया गया है। जबकि, 47 पुराने चेहरे हैं।

भाजपा 2019 में श्रावस्ती सीट बसपा से हार गई थी। इस बार यहां से एमएलसी साकेत मिश्रा पर दांव लगाया है। राम जन्मभूमि निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र (पूर्व में प्रधान सचिव, प्रधानमंत्री) के बेटे साकेत मिश्रा पांच सालों से श्रावस्ती क्षेत्र में सक्रिय हैं।

देवरिया जिले के मूल निवासी साकेत मिश्रा का ननिहाल श्रावस्ती में है। 2019 में वह श्रावस्ती पहुंचे और लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी। लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने 100 से अधिक सभाएं की। लेकिन, उन्हें टिकट नहीं मिला, इसके बाद योगी सरकार ने उन्हें एमएलसी बनाया और पूर्वांचल विकास बोर्ड का सलाहकार बना दिया।

लेकिन, वह क्षेत्र में सक्रिय रहे। बलरामपुर में मुख्यमंत्री जब-जब आए तो वह साथ ही रहे। वर्तमान में बसपा से सासंद रहे और एक सप्ताह पहले ही बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए रितेश पांडेय को अंबेडकरनगर से टिकट मिला है। उनके पिता सपा से विधायक हैं। उन्होंने बीते दिनों राज्यसभा चुनावों में भाजपा के पक्ष में वोटिंग की थी।

वह दूसरी बार सांसद बनने के लिए चुनावी मैदान में हैं। यहां उनका मुकाबला फिलहाल घोषित सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री लालजी वर्मा से होगा। बसपा ने अभी यहां से अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है। जौनपुर सीट से भाजपा ने कृपा शंकर सिंह को उम्मीदवार बनाया है। यहां से बसपा के श्याम सिंह यादव सांसद हैं।

कृपा शंकर सिंह जौनपुर के रहने वाले हैं, लेकिन मुंबई में अभी तक सियासत करते रहे हैं। कांग्रेस की सरकार में महाराष्ट्र के गृहमंत्री रह चुके हैं, लेकिन 2019 के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा ने उन्हें गृह जनपद से उम्मीदवार बनाया है। यूपी की नगीना सुरक्षित सीट से भाजपा ने अपने विधायक ओम कुमार को उतारा है। नेहटौर विधानसभा सीट से ओम कुमार 2022 में विधायक बने हैं। वह दो बार से इसी सीट से विधायक हैं।

गौरतलब है कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में यूपी की 80 सीटों में से 51 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। भाजपा अभी कई सीटों को लेकर मंथन कर रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 March 2024 5:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story