लोकसभा चुनाव 2024: बिहार महाराजगंज से प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के बेटे को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी

बिहार  महाराजगंज से प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के बेटे को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी
कांग्रेस पार्टी ने अपने पांच प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। कांग्रेस ने बिहार के महाराजगंज लोकसभा सीट से प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के बेटे आकाश प्रसाद सिंह को प्रत्याशी बनाया है। जबकि, मुजफ्फरपुर से पार्टी ने भाजपा से कांग्रेस में शामिल अजय निषाद को टिकट दिया है।

पटना, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस पार्टी ने अपने पांच प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। कांग्रेस ने बिहार के महाराजगंज लोकसभा सीट से प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के बेटे आकाश प्रसाद सिंह को प्रत्याशी बनाया है। जबकि, मुजफ्फरपुर से पार्टी ने भाजपा से कांग्रेस में शामिल अजय निषाद को टिकट दिया है।

निवर्तमान सांसद अजय निषाद भाजपा से टिकट नहीं मिलने के कारण पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। महागठबंधन में कांग्रेस को 9 सीटों मिली हैं। इससे पहले ही तीन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गयी थी।

कांग्रेस ने पश्चिमी चंपारण से मदन मोहन तिवारी को प्रत्याशी बनाया है जबकि समस्तीपुर से बिहार सरकार में मंत्री और जदयू के बड़े नेता महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी को उम्मीदवार बनाया है। सासाराम से कांग्रेस का प्रत्याशी मनोज कुमार को बनाया गया है।

मनोज कुमार ने पिछला चुनाव सासाराम से बसपा के टिकट पर लड़ा था। यह सुरक्षित सीट है, जहां से लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता मीरा कुमार चुनाव लड़ती रही हैं। इस चुनाव के पहले ही उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी थी। कांग्रेस ने अपने खाते की पटना साहिब से अब तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 April 2024 4:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story