पटना के मरीन ड्राइव पर शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर रविवार को संकल्प सभा

पटना के मरीन ड्राइव पर शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर रविवार को संकल्प सभा
पटना के मरीन ड्राइव के किनारे छत्रपति शिवाजी महाराज की गगनचुंबी प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर रविवार को पटना में एक संकल्प सभा का आयोजन किया गया है। 'छत्रपति शिवाजी महाराज सामाजिक समरसता अभियान' के तहत रविवार को 'स्टैच्यू ऑफ गवर्नेंस' की मांग को लेकर गंगा स्नान, संकल्प महासंगम और द्वादश ज्योतिर्लिंग महाभिषेक होगा।

पटना, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। पटना के मरीन ड्राइव के किनारे छत्रपति शिवाजी महाराज की गगनचुंबी प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर रविवार को पटना में एक संकल्प सभा का आयोजन किया गया है। 'छत्रपति शिवाजी महाराज सामाजिक समरसता अभियान' के तहत रविवार को 'स्टैच्यू ऑफ गवर्नेंस' की मांग को लेकर गंगा स्नान, संकल्प महासंगम और द्वादश ज्योतिर्लिंग महाभिषेक होगा।

छत्रपति शिवाजी महाराज सामाजिक समरसता अभियान के संयोजक प्रणव प्रकाश ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता शिवाजी महाराज से प्रेरणा लेते हुए रविवार को हजारों लोग उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि शिवाजी ने गवर्नेंस का नया मॉडल, नीति, पेश किया। महात्मा गांधी ने उनके ग्राम स्वराज को अपनाया। सत्ता का विकेंद्रीकरण शिवाजी की देन है।

उन्होंने कहा कि सत्ता का लाभ वंचितों तक पहुंचे, यही उनका संकल्प था। उन्होंने कहा कि देश को जब-जब कुशल प्रशासन की महत्ता समझ में आई है, छत्रपति शिवाजी महाराज के समर्थकों ने पूरी निष्ठा से देश को दिशा दी है। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज के नाम पर पटना के मरीन ड्राइव पर 'स्टैच्यू ऑफ गवर्नेंस' का निर्माण किया जाए।

उन्होंने सरकार से नई पीढ़ी के प्रेरणास्रोत शिवाजी महाराज के नाम पर पटना के मरीन ड्राइव पर 'स्टैच्यू ऑफ गवर्नेंस' का निर्माण करने की मांग की, जो देश की सबसे बड़ी प्रतिमा हो। मरीन ड्राइव पर ही 'स्टैच्यू ऑफ गवर्नेंस' को लेकर पिछले पांच वर्षों से शिवाजी परिवार को एकजुट कर मांगें पूरी करने के लिए प्रणव प्रकाश संघर्षरत हैं।

भाजपा नेता प्रणव प्रकाश ने दावा किया और कहा कि रविवार को काफी संख्या में शिवाजी के वंशज जुटेंगे। शिवाजी का संदेश है राष्ट्र प्रथम, सर्वोपरि देश को अपनाना। उन्होंने बताया कि इस अभियान की शुरुआत नालंदा की धरती से हुई थी और आज यह बिहार के अन्य जिलों में भी चल रहा है। इसी के तहत रविवार को लोग पटना में जुटेंगे।

--आईएएनएस

एमएनपी/एएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 April 2026 1:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story