तमिलनाडु चुनाव टीवीके प्रमुख विजय कन्याकुमारी में 12 अप्रैल को करेंगे रैली, छह उम्मीदवारों के लिए मांगेगे वोट

तमिलनाडु चुनाव टीवीके प्रमुख विजय कन्याकुमारी में 12 अप्रैल को करेंगे रैली, छह उम्मीदवारों के लिए मांगेगे वोट
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच टीवीके प्रमुख विजय रविवार को कन्याकुमारी जिले में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।

चेन्नई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच टीवीके प्रमुख विजय रविवार को कन्याकुमारी जिले में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह रैली उनके पूरे राज्य में चल रहे चुनाव प्रचार अभियान का अहम हिस्सा मानी जा रही है।

इस दौरान टीवीके प्रमुख विजय छह विधानसभा सीटों (कन्याकुमारी, नागरकोइल, कोलाचेल, विलावनकोडे, किलियूर और पद्मनाभपुरम) के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगे।

इस दौरे का मुख्य आकर्षण कन्याकुमारी के पास स्थित विवेकानंद कॉलेज मैदान में होने वाली विशाल जनसभा होगी, जहां बड़ी संख्या में समर्थकों के पहुंचने की उम्मीद है।

पार्टी की ओर से पहले इस रैली के लिए दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक की अनुमति मांगी गई थी, लेकिन प्रशासन ने कुछ शर्तों के साथ केवल दोपहर 2 बजे से शाम 8 बजे तक यानी 6 घंटे के लिए ही अनुमति दी है।

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने 23 अप्रैल को होने वाले चुनाव से पहले प्रचार की समय सीमा 21 अप्रैल की शाम तक तय की है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अंतिम चरण में पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

डीएमके नेता मुख्यमंत्री एमके स्टालिन लगातार दो शहरों में रोज जनसभाएं कर रहे हैं, जबकि तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी भी रोड शो के जरिए मतदाताओं तक पहुंच रहे हैं। वहीं, NTK के संस्थापक सेंथामिझन सीमन भी अलग-अलग इलाकों में प्रचार कर रहे हैं।

विजय की रैली की तैयारियों के लिए टीवीके के वरिष्ठ नेता आनंद और सेंगोट्टैयन शनिवार को कन्याकुमारी पहुंचकर सुरक्षा, मंच और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 April 2026 2:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story