सोशल मीडिया पर कट्टरपंथी पोस्ट मामले में भुवनेश्वर से युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

सोशल मीडिया पर कट्टरपंथी पोस्ट मामले में भुवनेश्वर से युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
भुवनेश्वर-कटक पुलिस कमिश्नरेट और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर संदिग्ध और कट्टरपंथ से जुड़े कंटेंट के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सऐप और सिग्नल पर चल रही गतिविधियों की जांच के बाद की गई।

भुवनेश्वर, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। भुवनेश्वर-कटक पुलिस कमिश्नरेट और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर संदिग्ध और कट्टरपंथ से जुड़े कंटेंट के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सऐप और सिग्नल पर चल रही गतिविधियों की जांच के बाद की गई।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने करीब एक सप्ताह पहले दिल्ली में कुछ युवकों को सोशल मीडिया पर संदिग्ध पोस्ट और बातचीत के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। इन युवकों के मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच की गई तो कई अहम सुराग मिले, जिनके जरिए एक लिंक ओडिशा तक पहुंचा।

जांच में सामने आया कि इस नेटवर्क से जुड़े कुछ लोग धार्मिक आधार पर कट्टरपंथी विचारों का प्रसार कर रहे थे और सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से लगातार संपर्क में थे। जांच की प्रक्रिया के तहत टीम ओडिशा पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से भुवनेश्वर के यूनिट-6 इलाके से एक युवक को पकड़ा गया।

गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान शेख इमरान उर्फ एस.के. इमरान (22) के रूप में हुई है, जो भुवनेश्वर के गंगानगर स्थित यूनिट-6 इलाके का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह बेरोजगार है और सोशल मीडिया के जरिए एक ऐसे ग्रुप से जुड़ा था, जहां कथित तौर पर धार्मिक आधार पर आपत्तिजनक और कट्टरपंथ से जुड़े कंटेंट साझा किए जाते थे।

पुलिस के अनुसार, जांच में यह भी सामने आया है कि शेख इमरान व्हाट्सऐप और सिग्नल जैसे मैसेजिंग ऐप्स के जरिए एक बंद समूह से जुड़ा हुआ था। इसी ग्रुप में संदिग्ध और आपत्तिजनक सामग्री साझा की जा रही थी, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को भुवनेश्वर की एसडीजेएम अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दिल्ली पुलिस की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया गया। अब दिल्ली पुलिस आगे की जांच करेगी और यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसका दायरा कितना बड़ा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 April 2026 2:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story