वो 4 युवा बल्लेबाज, जो आईपीएल 2026 में बिखेर रहे अपनी चमक

वो 4 युवा बल्लेबाज, जो आईपीएल 2026 में बिखेर रहे अपनी चमक
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में अब तक 16 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें युवा बल्लेबाजों ने अपना दमखम दिखाया है। आइए, ऐसे ही 4 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में अब तक 16 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें युवा बल्लेबाजों ने अपना दमखम दिखाया है। आइए, ऐसे ही 4 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

वैभव सूर्यवंशी: राजस्थान रॉयल्स के इस 15 वर्षीय बल्लेबाज ने आईपीएल 2026 की 4 पारियों में 50 की औसत के साथ 200 रन बनाए हैं। यशस्वी जायसवाल के साथ उनकी सलामी जोड़ी ने रॉयल्स को मजबूत शुरुआत दिलाई है।

सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 52 रन की पारी खेली। इसके बाद गुजरात टाइटंस के विरुद्ध 31 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 39 रन की पारी खेलने के बाद सूर्यवंशी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विरुद्ध 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए 78 रन की पारी खेली।

ध्रुव जुरेल: राजस्थान रॉयल्स के 25 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने इस सीजन 4 मुकाबलों में 58.66 की औसत के साथ कुल 176 रन बनाए हैं। इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विरुद्ध 81 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी भी शामिल रही। इससे पहले जुरेल गुजरात टाइटंस के विरुद्ध 75 रन की पारी खेल चुके थे।

समीर रिजवी: दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए 22 वर्षीय रिजवी ने इस सीजन 3 मुकाबलों में 80 की औसत के साथ 160 रन बनाए हैं। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध नाबाद 70 रन बनाए, जिसके बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ 90 रन की पारी खेली। इन दोनों ही पारियों के साथ रिजवी ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। दोनों मुकाबलों में उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

अंगकृष रघुवंशी: दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2026 के शुरुआती 4 मुकाबलों में 51.66 की औसत के साथ 155 रन बनाए हैं। केकेआर के इस 21 वर्षीय खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 51 रन की पारी खेली, जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध 52 रन बनाए।

पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश से प्रभावित मुकाबले में रघुवंशी को सिर्फ 7 बॉल खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने नाबाद 7 रन बनाए। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध 45 रन की पारी खेली, लेकिन ये पारियां केकेआर के काम नहीं आ सकीं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 April 2026 4:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story