पटना में सिंधिया के साथ संजय सरावगी ने किया बिहार संग्रहालय का भ्रमण, समृद्ध विरासत का किया अवलोकन

पटना में सिंधिया के साथ संजय सरावगी ने किया बिहार संग्रहालय का भ्रमण, समृद्ध विरासत का किया अवलोकन
बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने गुरुवार को पटना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इन कार्यक्रमों में बिहार की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत का अवलोकन, व्यापार जगत के 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का उत्सव और मुख्यमंत्री आवास पर स्वागत समारोह शामिल रहा।

पटना, 19 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने गुरुवार को पटना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इन कार्यक्रमों में बिहार की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत का अवलोकन, व्यापार जगत के 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का उत्सव और मुख्यमंत्री आवास पर स्वागत समारोह शामिल रहा।

बिहार भाजपा अध्यक्ष ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "बिहार संग्रहालय, पटना। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के साथ बिहार संग्रहालय का भ्रमण कर प्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत का अवलोकन किया। संग्रहालय में संरक्षित प्राचीन कलाकृतियां और ऐतिहासिक धरोहरें बिहार की गौरवशाली सभ्यता एवं समृद्ध विरासत की परिचायक हैं।"

बिहार संग्रहालय भ्रमण के दौरान दोनों नेताओं ने प्राचीन मूर्तियों, पांडुलिपियों, सिक्कों और अन्य ऐतिहासिक कलाकृतियों को देखा। संग्रहालय में बिहार के मौर्य काल से लेकर आधुनिक युग तक की सभ्यता की झलक देखने को मिलती है। सरावगी ने कहा कि बिहार की विरासत न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।

इससे पहले एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, "पटना में बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के शताब्दी वर्ष समारोह में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जारी स्मारक डाक टिकट का लोकार्पण किया।"

उन्होंने लिखा, "बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स की 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा प्रदेश के व्यापार एवं उद्योग जगत के विकास में उसके निरंतर योगदान को दर्शाती है। इस ऐतिहासिक अवसर पर स्मारक डाक टिकट का लोकार्पण इस गौरवशाली यात्रा को सम्मान देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।"

कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक सह विधायक संजीव चौरसिया, बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पी.के. अग्रवाल और भारतीय डाक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी शशि शालिनी कुजूर उपस्थित रहीं। सभी ने चैंबर के 100 वर्षों के योगदान की सराहना की और बिहार में व्यापार, उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए आगे भी मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story