पावरस्टार पवन सिंह का नया धमाका, भोजपुरी एल्बम ‘शहरिया’ जल्द होगा रिलीज

पावरस्टार पवन सिंह का नया धमाका, भोजपुरी एल्बम ‘शहरिया’ जल्द होगा रिलीज
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और गायक पवन सिंह, जिन्हें 'पावर स्टार' कहा जाता है, इन दिनों साउथ सिनेमा में अपनी सिंगिंग डेब्यू के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच, अभिनेता अपने भोजपुरी फैंस को एक और धमाकेदार म्यूजिक एल्बम 'शहरिया' का तोहफा देने जा रहे हैं।

मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और गायक पवन सिंह, जिन्हें 'पावर स्टार' कहा जाता है, इन दिनों साउथ सिनेमा में अपनी सिंगिंग डेब्यू के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच, अभिनेता अपने भोजपुरी फैंस को एक और धमाकेदार म्यूजिक एल्बम 'शहरिया' का तोहफा देने जा रहे हैं।

पवन सिंह ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' से एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को इसकी जानकारी दी। इसी के साथ अभिनेता ने एल्बम का पोस्टर भी जारी किया। पोस्टर में पवन सिंह के साथ शिवानी सिंह नजर आ रही हैं।

'शहरिया' के पोस्टर में दोनों ही कलाकारों का लुक काफी शानदार नजर आ रहा है। म्यूजिक वीडियो जल्द ही 'एस मनोरंजन' नामक यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा, जिसका फैंस अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। म्यूजिक एल्बम 'शहरिया' में लोगों को पवन सिंह की दमदार गायकी के साथ-साथ शिवानी सिंह के साथ उनकी शानदार जोड़ी देखने को मिलेगी।

बता दें, इन दिनों पवन सिंह ने एक्टर अदिवि शेष की आगामी बहुभाषी फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' से साउथ (तेलुगु) सिनेमा में धमाकेदार सिंगिंग डेब्यू किया है। उन्होंने इस फिल्म में 'टच बडी' गाने को अपनी दमदार आवाज दी है, जो कि हिंदी और तेलुगु दोनों ही भाषाओं में 28 मार्च को रिलीज हुआ।

'टच बडी' गाने में पवन सिंह के साथ जोनिता गांधी ने भी अपनी शानदार आवाज दी है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। गाने की लोकप्रियता के साथ ही भोजपुरी के सुपरस्टार की पहुंच अब बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ सिनेमा में भी मजबूत हो रही है।

शेनिल देव द्वारा निर्देशित एक रोमांटिक एक्शन-ड्रामा फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मूवी में अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं को निभाते नजर आएंगे। फिल्म की कहानी एक गुस्से से भरे कैदी के ईर्द-गिर्द है, जो धोखा का बदला लेने के लिए निकलता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 March 2026 10:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story