पहला टी20 अपने घर में न्यूजीलैंड का शर्मनाक प्रदर्शन, दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट से हराया

पहला टी20 अपने घर में न्यूजीलैंड का शर्मनाक प्रदर्शन, दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट से हराया
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने घर में शुरू हुई 5 टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में ही न्यूजीलैंड को करारी हार का सामना करना पड़ा है। बे ओवल में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। जीत के साथ 5 मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका 1-0 से आगे हो गई है।

बे ओवल, 15 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने घर में शुरू हुई 5 टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में ही न्यूजीलैंड को करारी हार का सामना करना पड़ा है। बे ओवल में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। जीत के साथ 5 मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका 1-0 से आगे हो गई है।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, जो बिल्कुल गलत साबित हुआ। न्यूजीलैंड ने 21 रन पर 4 और 36 रन पर 5 विकेट खो दिए थे। इसमें अनुभवी बल्लेबाज डेवन कॉन्वे और टॉम लैथम के विकेट भी शामिल थे। शुरुआत में गिरे विकेटों का झटका न्यूजीलैंड नहीं झेल सका। पूरी टीम 14.3 ओवरों में 91 रन पर सिमट गई। कीवी टीम की स्थिति और खराब हो सकती थी, अगर 7वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए जिमी नीशम ने 21 गेंदों पर 26 रन नहीं बनाए होते। टीम के 7 बल्लेबाज दो अंकों में प्रवेश नहीं कर सके।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से एन मोकोएना ने 3.3 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा गेराल्ड कोएट्जे ने 3 ओवर में 14 रन देकर 2, ऑटनिल बार्टमैन ने 3 ओवर में 22 रन देकर 2 और कप्तान केशव महाराज ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए।

जीत के लिए 92 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को 7 के स्कोर पर टोनी डे जॉर्जी के रूप में पहला झटका लगा। वह 2 रन बनाकर आउट हुए। रुबिन हर्मन भी 7 रन बनाकर आउट हो गए। पारी की शुरुआत करने आए कॉनर एस्टरहुइजन ने 48 गेंदों पर 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 45 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से जीत दिला दी। दक्षिण अफ्रीका ने 16.3 ओवर में 3 विकेट पर 93 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीता। डियान फॉरेस्टर 25 गेंदों पर 16 रन बनाकर नाबाद रहे। जेसन स्मिथ 10 रन बनाकर आउट हुए थे।

न्यूजीलैंड के लिए काइल जैमिसन, जकारी फॉक्स और कप्तान सेंटनर ने 1-1 विकेट लिए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 March 2026 2:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story