पहला टी20 'रन आउट' के साथ शिमरॉन हेटमायर के नाम पर जुड़ा 'अनचाहा रिकॉर्ड'

पहला टी20 रन आउट के साथ शिमरॉन हेटमायर के नाम पर जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
शिमरॉन हेटमायर भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में महज 5 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद उनके नाम 'अनचाहा रिकॉर्ड' जुड़ गया है। हेटमायर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार रन आउट होने वाले कैरेबियन खिलाड़ी बन गए हैं।

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। शिमरॉन हेटमायर भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में महज 5 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद उनके नाम 'अनचाहा रिकॉर्ड' जुड़ गया है। हेटमायर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार रन आउट होने वाले कैरेबियन खिलाड़ी बन गए हैं।

इस लिस्ट में आंद्रे फ्लेचर दूसरे स्थान पर हैं, जिन्हें 6 बार इस तरह आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा है। वहीं, शाई होप, अकील होसेन, सुनील नरेन, आंद्रे फ्लेचर और लेंडल सिमंस 4-4 बार रन आउट हो चुके हैं।

वेस्टइंडीज ने 4.3 ओवर में कामिल पूरन (12) का विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद शिमरॉन हेटमायर बल्लेबाजी के लिए उतरे और पहली ही गेंद पर चौका लगा दिया। इसके बाद हेटमायर ने अगली गेंद पर सिंगल निकालकर स्ट्राइक शाई होप को दी, जिन्होंने ओवर की अंतिम गेंद पर एक रन के लिए दौड़ लगाकर अगले ओवर में भी स्ट्राइक अपने ही पास रखी।

पारी का छठा ओवर अक्षर पटेल के हाथ में था। पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। अगली बॉल पर शाई होप ने सिंगल चुराने की कोशिश की, लेकिन इस कोशिश में हेटमायर रन आउट हो गए। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर टीम ने रोवमैन पॉवेल (0) का विकेट भी गंवा दिया। यह 'डबल-विकेट मेडन ओवर' रहा।

इसी के साथ अक्षर पटेल टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक मेडन ओवर निकालने वाले गेंदबाजों की सूची में तीसरे पायदान पर पहुंच गए। अक्षर पटेल ने अब तक कुल 6 मेडल ओवर फेंके हैं। इस फेहरिस्त में जसप्रीत बुमराह (13) और भुवनेश्वर कुमार (10) उनसे आगे हैं।

मंगलवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में जारी मुकाबले में टॉस जीतकर भारत ने वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। टीम इंडिया में नमन धीर को टी20 फॉर्मेट में डेब्यू का मौका दिया गया है। दूसरी ओर, अकील होसेन वेस्टइंडीज के लिए अपना 100वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 Oct 2026 8:18 PM IST

Tags

Next Story