पहला टी20 वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक फिफ्टी, भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

पहला टी20 वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक फिफ्टी, भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
भारतीय क्रिकेट टीम ने तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हरा दिया। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम को जीत के लिए 126 रन की जरूरत थी। टीम इंडिया ने वैभव सूर्यवंशी के विस्फोटक अर्धशतक की मदद से ये लक्ष्य 13.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

हरारे, 23 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हरा दिया। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम को जीत के लिए 126 रन की जरूरत थी। टीम इंडिया ने वैभव सूर्यवंशी के विस्फोटक अर्धशतक की मदद से ये लक्ष्य 13.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

अपने शुरुआती तीन पारियों में फ्लॉप रहे बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला इस मैच में जमकर चला। वैभव ने अर्धशतक लगाया और अंतरराष्ट्रीय फिफ्टी में फिफ्टी लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बने। वैभव ने मात्र 19 गेंदों पर 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 50 रन की पारी खेली।

इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 24 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली। किशन ने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के लगाए। कप्तान श्रेयस अय्यर 24 गेंदों पर 28 और तिलक वर्मा 5 गेंदों पर 6 रन बनाकर नाबाद रहे। अभिषेक शर्मा का बल्ला नहीं चला। वह 8 गेंदों पर सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए।

ब्लेसिंग मुजारबानी ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए। रिचर्ड नागवारा ने को 1 विकेट मिला।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करते हुए भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट के नुकसान पर 125 रन पर रोक दिया था। जिम्बाब्वे के लिए रेयान बर्ल ने 35 गेंदों पर 26, वेस्ली मधेवेरे ने 34 गेंदों पर 39 और तादिवानाशे मारुमानी ने 20 गेंदों पर 27 रन की पारी खेली थी।

भारत की तरफ से तेज गेंदबाज मयंक यादव ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2, प्रिंस यादव ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2, शिवम दुबे ने 4 ओवर में 32 रन देकर 1, और रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिया।

भारत ने इस जीत के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की यह पहली जीत है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 July 2026 7:57 PM IST

Tags

Next Story