पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर राहुल गांधी जनता में फैला रहे भ्रमः गिरिराज सिंह

पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर राहुल गांधी जनता में फैला रहे भ्रमः गिरिराज सिंह
पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर सीमा शुल्क में छूट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। इसके अलावा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर ममता बनर्जी पर तंज कसा।

पटना, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर सीमा शुल्क में छूट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। इसके अलावा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर ममता बनर्जी पर तंज कसा।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की सोच में अंतर है। हिमाचल प्रदेश में राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दीं जबकि पूरी दुनिया में पेट्रोलियम पदार्थों में 20 से 30 फीसदी कीमतें बढ़ने के बाद प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत में सामान्य डीजल-पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। इसके अलावा पहले से लागू उत्पाद शुल्क को घटाकर शून्य कर दिया गया है।"

उन्होंने कहा, "जब तक सांस, तब तक आस-यानी जनता के हित के लिए प्रधानमंत्री लगातार प्रयास कर रहे हैं। अमेरिका कहता है कि हमारे पास पेट्रोल-डीजल है, उसने भी कीमत बढ़ा दी है। दुनिया के हर देश ने पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ा दिए हैं। वहीं, राहुल गांधी देश की जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं, जो देश हित में नहीं है। राहुल गांधी लोगों का ध्यान भटकाना चाहते हैं।"

केंद्रीय मंत्री ने ममता बनर्जी को विकास और बेरोजगारी पर घेरा। उन्होंने कहा, "15 साल से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी अभी तक यह नहीं बता पा रही हैं कि कितने बेरोजगारों को रोजगार दिया, कितनी लोगों की गरीबी हटाई और कितने लोगों को घर दिया। टीएमसी सरकार शिक्षकों की बहाली में भ्रष्टाचार की पोल खुल गई, लेकिन इस पर भी ममता बनर्जी बोलने से कतरा रही हैं। ओडिशा की तर्ज पर पश्चिम बंगाल की महिलाओं को प्रति महीने पैसे देने की बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही हैं। सरकारी कर्मचारियों के लिए सातवां वेतन आयोग लागू करेंगी या नहीं, इस पर भी कोई रुझान नहीं हैं। ममता बनर्जी कभी भी विकास और बेरोजगारी पर नहीं बोलती हैं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 April 2026 1:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story