पिछले 5 वर्षों में शीत्सांग ने पठार पर कुल 1,000 सुंदर और सामंजस्यपूर्ण गांवों का निर्माण किया

पिछले 5 वर्षों में शीत्सांग ने पठार पर कुल 1,000 सुंदर और सामंजस्यपूर्ण गांवों का निर्माण किया
शीत्सांग के कृषि एवं ग्रामीण मामलों के विभाग से मिली खबर के अनुसार, 14वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान शीत्सांग ने पठार पर कुल 1,000 सुंदर और सामंजस्यपूर्ण गांवों का निर्माण किया, 8 अरब 8 करोड़ युआन की सब्सिडी आवंटित की और 856 ग्रामीण और पशुपालक जीवन पर्यावरण सुधार परियोजनाओं को लागू किया।

बीजिंग, 29 जून (आईएएनएस)। शीत्सांग के कृषि एवं ग्रामीण मामलों के विभाग से मिली खबर के अनुसार, 14वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान शीत्सांग ने पठार पर कुल 1,000 सुंदर और सामंजस्यपूर्ण गांवों का निर्माण किया, 8 अरब 8 करोड़ युआन की सब्सिडी आवंटित की और 856 ग्रामीण और पशुपालक जीवन पर्यावरण सुधार परियोजनाओं को लागू किया।

जानकारी के अनुसार, शीत्सांग ने उच्च ऊंचाई वाले और ठंडे क्षेत्रों में जुड़े शौचालयों के निर्माण, मल और सीवेज के संसाधन उपयोग और सीवेज ट्रकों के लिए पायलट परियोजनाओं को सक्रिय रूप से बढ़ावा दिया है, जिसके परिणामस्वरूप 4 लाख 50 हजार से अधिक घरों के शौचालयों का नवीनीकरण पूरा हो गया है और 84.41 प्रतिशत की कवरेज दर हासिल हुई है।

वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान को मजबूत करने के संदर्भ में, काउंटी में नगरपालिका ठोस कचरे के छोटे पैमाने पर भस्मीकरण के लिए पायलट परियोजनाएं चलाई गई हैं, पठारी ठोस कचरे से बायोमास के कम कार्बन ऊर्जा उपयोग के लिए एक तकनीकी प्रणाली का गठन किया गया है, और प्लास्टिक प्रदूषकों की रोकथाम और नियंत्रण पर वैज्ञानिक अनुसंधान को प्रभावी ढंग से बढ़ावा दिया गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 Jun 2026 9:53 PM IST

Tags

Next Story