पिछले साल चीन में लोगों की डिजिटल खपत का पैमाना 253 खरब युआन तक पहुंचा

पिछले साल चीन में लोगों की डिजिटल खपत का पैमाना 253 खरब युआन तक पहुंचा
वर्ष 2025 चीन में लोगों की डिजिटल खपत का पैमाना 253 खरब युआन तक पहुंचा, जिसमें वर्ष 2024 की तुलना में 8.7 फीसदी की वृद्धि हुई। इनमें से डिजिटल सेवाओं की खपत में 12.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जो डिजिटल खपत के विकास को बढ़ाने के लिए मुख्य इंजन बना है। चीन में ई-कॉमर्स ने ऑफलाइन खपत को बढ़ाया है और ऑफलाइन डिजिटल खपत में 13.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

बीजिंग, 30 मार्च (आईएएनएस)। वर्ष 2025 चीन में लोगों की डिजिटल खपत का पैमाना 253 खरब युआन तक पहुंचा, जिसमें वर्ष 2024 की तुलना में 8.7 फीसदी की वृद्धि हुई। इनमें से डिजिटल सेवाओं की खपत में 12.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जो डिजिटल खपत के विकास को बढ़ाने के लिए मुख्य इंजन बना है। चीन में ई-कॉमर्स ने ऑफलाइन खपत को बढ़ाया है और ऑफलाइन डिजिटल खपत में 13.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

वर्ष 2025 में चीनी वाणिज्य मंत्रालय आदि आठ चीनी मंत्रालयों व विभागों ने मिलकर "डिजिटल खपत को तेज़ी से बढ़ाने और डिजिटल युग में मिल जुलकर बेहतर जीवन कायम करने के लिए गाइडिंग ओपिनियन" जारी किए। चीन के विभिन्न इलाकों और विभागों ने मिलकर 40 से ज़्यादा सहायक दस्तावेज़ और मानक जारी किए हैं।

चीन में डिजिटल प्रौद्योगिकी संस्कृति व पर्यटन, स्वास्थ्य सेवा और शहरी सेवाएं आदि विभिन्न क्षेत्रों में गहराई से जुड़ी हुई है। गहन सांस्कृतिक पर्यटन, बुद्धिमान निदान व उपचार और ड्रोन डिलीवरी आदि नए अनुप्रयोग परिदृश्य बड़े पैमाने पर लागू किए जा रहे हैं। डिजिटल शासन, डेटा सुरक्षा और बौद्धिक संपदा आदि विभिन्न क्षेत्रों में संबंधित सिस्टम में लगातार सुधार किया जा रहा है। साथ ही, एक सुरक्षित, मानक, स्वस्थ और समावेशी डिजिटल खपत पारिस्थितिकी तंत्र बनाने पर ज़ोर दिया जा रहा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 March 2026 9:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story