पिता धर्मेंद्र की यादों को ताजा करने फॉर्महाउस पहुंचीं ईशा देओल

पिता धर्मेंद्र की यादों को ताजा करने फॉर्महाउस पहुंचीं ईशा देओल
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को हुआ था, जिसके बाद देओल परिवार के चेहरे से मुस्कान गायब है।

मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को हुआ था, जिसके बाद देओल परिवार के चेहरे से मुस्कान गायब है।

ईशा देओल पिता के जाने के बाद उन्हें कई बार पुरानी फोटोज के जरिए याद कर चुकी हैं। अब लगता है कि सुकून पाने के लिए अभिनेत्री पिता के लग्जरी और प्रकृति से लबरेज फॉर्म हाउस पर समय बिता रही हैं।

ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें वह ढेर सारी गायों के बीच दिख रही हैं। आस-पास ढेर सारे पेड़-पौधे हैं और अभिनेत्री गाय पर प्यार लुटा रही हैं। उन्होंने गाय और बछड़े की प्यारी सी वीडियो भी पोस्ट की है।

अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, 'जहां मुझे शांति मिलती है'। वीडियो देखकर लग रहा है कि ईशा अपने पिता की पसंदीदा जगह, यानी उनके फॉर्महाउस पर हैं। फैंस का भी मानना है कि अभिनेत्री अपने पिता की सबसे कीमती चीज का अच्छे से ख्याल रख रही हैं।

धर्मेंद्र का लोनावाला में 100 एकड़ में फैला एक बड़ा सा फॉर्म हाउस है, जहां उन्होंने अपना सबसे ज्यादा समय बिताया था। अभिनेता का मानना था कि वे गांव से जुड़े इंसान हैं और उन्हें मिट्टी और प्रकृति के बीच ही मजा आता है। यही कारण था कि उन्होंने अपने फॉर्महाउस पर गाय, भैंस और बकरी भी पाल रखी थी।

अभिनेता फार्महाउस पर ऑर्गेनिक खेती करते थे और खेत में उगी सब्जियों और फलों के हार्वेस्टिंग की वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते थे। उन्होंने फॉर्म हाउस पर अपना पूल भी बना रखा था, जिसकी वीडियो वो अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 March 2026 9:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story