पिता के डर की वजह से सनी देओल को छोड़ना पड़ा फॉर्मूला 1 रेसर बनने का सपना

पिता के डर की वजह से सनी देओल को छोड़ना पड़ा फॉर्मूला 1 रेसर बनने का सपना
बच्चों के प्रति माता-पिता की चिंता जायज है, लेकिन कभी-कभी यही डर और ज्यादा केयर बच्चों को उनके सपनों से दूर कर देता है। इस समस्या का सामना अभिनेता सनी देओल को भी करना पड़ा था, जब पिता धर्मेंद्र के एक डर की वजह से उन्हें अपने सपने से दूरी बनानी पड़ी थी।

मुंबई, 15 अगस्त (आईएएनएस)। बच्चों के प्रति माता-पिता की चिंता जायज है, लेकिन कभी-कभी यही डर और ज्यादा केयर बच्चों को उनके सपनों से दूर कर देता है। इस समस्या का सामना अभिनेता सनी देओल को भी करना पड़ा था, जब पिता धर्मेंद्र के एक डर की वजह से उन्हें अपने सपने से दूरी बनानी पड़ी थी।

अभिनेता सनी देओल ने हाल ही में क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में एक बातचीत के दौरान अपने एक अधूरे सपने के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वो एक प्रोफेशनल फॉर्मूला 1 रेसिंग ड्राइवर बनना चाहते थे।

दरअसल, शो के दौरान मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने सनी देओल से पूछा, "सनी जी, हमने सुना है कि आप एक रेसिंग ड्राइवर बनना चाहते थे? फॉर्मूला 1 वगैरह"

सनी देओल ने अपने पैशन का खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें ड्राइविंग का काफी शौक हुआ करता था, लेकिन पिता धर्मेंद्र के ज्यादा प्रोटेक्टिव होने की वजह से ये सपना अधूरा रह गया, क्योंकि धर्मेंद्र का मानना था कि स्पोर्ट्स काफी रिस्क वाले होते हैं।

सनी देओल ने कहा, "हां, मुझे ड्राइविंग का बहुत शौक हुआ करता था। जैसे आप जानते हैं कि अगर हम स्पोर्ट्स या कुछ और करना चाहते थे, तो पापा के ज्यादा प्रोटेक्टिव होने के वजह से इजाजत नहीं मिलती थी। इसलिए वो सपना बीच में ही रह गया।"

इस एपिसोड में सनी के साथ उनकी फिल्म 'बंटवारा 1947' की टीम के मेंबर आमिर खान और प्रीति जिंटा भी मौजूद थी।

एक्टर कारों और रेसिंग में करियर बनाने का अपना सपना पूरा नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपने लिए एक कंटेंट-ड्रिवन करियर बनाया और बॉलीवुड के सबसे मशहूर एक्शन स्टार्स में से एक बनकर उभरे।

वे प्रीति जिंटा के साथ फिल्म 'बंटवारा 1947' में नजर आ रहे हैं। इसमें शबाना आजमी, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। 'बंटवारा 1947' को दुनियाभर में 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 Aug 2026 10:42 AM IST

Tags

Next Story