पीएम मोदी बोले- 'हर घर जल' के विजन को आगे बढ़ा रहे हैं सीआर पाटिल, दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

पीएम मोदी बोले- हर घर जल के विजन को आगे बढ़ा रहे हैं सीआर पाटिल, दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई प्रमुख नेताओं ने केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने जल प्रबंधन को सुदृढ़ करने और 'हर घर जल' के विजन को आगे बढ़ाने के लिए सीरआर पाटिल की प्रशंसा की।

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई प्रमुख नेताओं ने केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने जल प्रबंधन को सुदृढ़ करने और 'हर घर जल' के विजन को आगे बढ़ाने के लिए सीरआर पाटिल की प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। जल प्रबंधन को सुदृढ़ करने और 'हर घर जल' के विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में उनके समर्पित प्रयास असंख्य नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। राष्ट्र सेवा में समर्पित उनके जीवन के दीर्घायु, स्वस्थ और सुखद होने की कामना करता हूं।"

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीआर पाटिल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मोदी जी के नेतृत्व में आप जल संसाधनों के संरक्षण, प्रबंधन और हर घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।"

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लिखा, "केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। जल संसाधनों के बेहतर उपयोग और हर घर जल के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए आपके प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें।"

पीयूष गोयल का आभार व्यक्त करते हुए सीआर पाटिल ने जवाब में कहा, "आपकी स्नेहपूर्ण शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार। आपका यह स्नेह मुझे देश में जल संरक्षण, जल सुरक्षा और जनभागीदारी को और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।"

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पोस्ट किया, "केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके मार्गदर्शन में, 'नल से जल' और 'जल संचय अभियान' के माध्यम से देश के सुदूरतम क्षेत्रों तक जल समृद्धि के नए द्वार खुले हैं। जल सुरक्षा के लिए जनभागीदारी के प्रति आपकी प्रेरणा, एक विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने में अपना मौलिक योगदान दे रही है। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और एक सफल जीवन प्रदान करें।"

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी सीआर पाटिल को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, "केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 March 2026 9:34 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story