पीएम मोदी के इजरायल दौरे पर भारतीय प्रवासियों में जबरदस्त उत्साह

पीएम मोदी के इजरायल दौरे पर भारतीय प्रवासियों में जबरदस्त उत्साह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे को लेकर यरुशलम में भारतीय प्रवासी समुदाय में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रवासियों ने इसे भारत और इजरायल के रिश्तों के लिए एक खास और ऐतिहासिक क्षण बताया।

यरुशलम, 25 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे को लेकर यरुशलम में भारतीय प्रवासी समुदाय में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रवासियों ने इसे भारत और इजरायल के रिश्तों के लिए एक खास और ऐतिहासिक क्षण बताया।

एक प्रवासी भारतीय ने आईएएनएस से कहा कि वे इस दौरे को लेकर बेहद उत्साहित और खुश हैं। यह यात्रा न केवल इजरायल में रह रहे भारतीयों के लिए बल्कि भारत के 1.5 अरब लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है, और उन्हें उम्मीद है कि इससे दोनों देशों के संबंधों को नई मजबूती मिलेगी।

एक अन्य सदस्य (जो पिछले 12 वर्षों से इजरायल में रह रहे हैं) ने बताया कि 2017 में भी प्रधानमंत्री मोदी इजरायल आए थे और उस समय उन्हें संसद में उनसे मिलने का अवसर मिला था।

उन्होंने कहा कि इस बार भी वे बेहद उत्साहित हैं। कुछ लोगों को विशेष अनुमति मिली है और वे स्वयंसेवक के रूप में स्वागत की तैयारियों में शामिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि यह दिन उनके लिए बहुत खास और गर्व का क्षण है।

एक प्रवासी ने कहा कि वे लंबे समय से इस दौरे का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इजरायल में भारतीय समुदाय को केयरगिवर, निर्माण और कृषि क्षेत्रों से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ता है और उन्हें उम्मीद है कि इस यात्रा के दौरान इन मुद्दों पर भी सकारात्मक चर्चा होगी।

दूसरी ओर इजरायल के राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने प्रधानमंत्री मोदी के दो दिवसीय दौरे पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इजरायल और यहां के देशवासी आपका स्वागत करने को काफी उत्सुक हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय यात्रा पर इजरायल पहुंच गए हैं। बेन गुरियन हवाई अड्डे पर पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ उनका स्वागत किया। भारत के प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। पीएम की बीते 9 साल में दूसरी इजरायल यात्रा है। इससे पहले वे जुलाई 2017 में यहां आए थे। पीएम नेतन्याहू ने एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करती वीडियो क्लिप साझा की।

पीएम नेतन्याहू ने एक्स पर लिखा, "स्वागत है मेरे मित्र पीएम नरेंद्र मोदी।" इस क्लिप में बेंजामिन नेतन्याहू अपनी पत्नी सारा के साथ भारत के प्रधानमंत्री का स्वागत करते देखे जा सकते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 Feb 2026 5:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story