पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी में होगा ऐतिहासिक कार्यक्रम अनिल राजभर

पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी में होगा ऐतिहासिक कार्यक्रम अनिल राजभर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को होने वाले जन्मदिन के अवसर पर वाराणसी में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के जनसेवा अभियान को समर्पित 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत काशी से गुजरात के वडनगर तक 500 बाइक की विशेष यात्रा निकाली जाएगी।

वाराणसी, 16 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को होने वाले जन्मदिन के अवसर पर वाराणसी में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के जनसेवा अभियान को समर्पित 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत काशी से गुजरात के वडनगर तक 500 बाइक की विशेष यात्रा निकाली जाएगी।

आईएएनएस से बातचीत में अनिल राजभर ने बताया कि रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संयुक्त रूप से 500 बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता काशी से प्रधानमंत्री मोदी के जन्मस्थान वडनगर तक 'सेवा संकल्प अभियान यात्रा' निकालेंगे।

अनिल राजभर ने कहा, "पूरी तैयारी हो चुकी है। यह काशी का एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। काशी का बच्चा-बच्चा बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना कर रहा है।"

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की कर्मस्थली काशी से नौजवान बाइक यात्रा के जरिए गुजरात के लिए रवाना होंगे। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत करेंगे और उन्हें विदा करेंगे।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन से शुरू होकर एक महीने तक चलने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' को भाजपा ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने की तैयारी कर रही है। इसके तहत विभिन्न सेवा और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

राजभर ने कहा कि इस आयोजन में काशी की सम्मानित जनता, बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल होंगे, जिससे यह कार्यक्रम विशेष और ऐतिहासिक बनेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 Sept 2026 4:33 PM IST

Tags

Next Story