पीएम मोदी के लिए खास पेंटिंग बनाकर लाईं बैरकपुर की समीरा, बोलीं- अब चिट्ठी का इंतजार

पीएम मोदी के लिए खास पेंटिंग बनाकर लाईं बैरकपुर की समीरा, बोलीं- अब चिट्ठी का इंतजार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैरकपुर में सोमवार को चुनावी रैली को संबोधित किया। पीएम को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहां मौजूद लोगों ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की।

बैरकपुर, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैरकपुर में सोमवार को चुनावी रैली को संबोधित किया। पीएम को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहां मौजूद लोगों ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में समीरा राजभर ने बताया कि मैंने पीएम मोदी की पेंटिंग बनाई थी। पीएम मोदी ने मेरी पेंटिंग ली है, जिसे लेकर उन्होंने (समीरा) कहा कि पेंटिंग बनाने में काफी मेहनत की है, उन्होंने मेरी बनाई पेंटिंग ली, इसलिए काफी अच्छा लग रहा है। पेंटिंग बनाने में पूरा एक दिन लगा। अब पीएम मोदी की चिट्ठी का इंतजार है।

पीएम मोदी की जनसभा में शामिल हुए सौरभ देव ने कहा कि बंगाल में मां परेशान है, माटी बिक रही है और मानुष मर रहा है। बंगाल में सत्ता विरोधी लहर है। पीएम मोदी ने जो भी कहा, बिल्कुल सही कहा है। बंगाल के भ्रष्टाचार को खत्म करना है। युवाओं को नौकरी और स्टार्टअप को आगे बढ़ाना है। टीएमसी की सरकार में जो महिलाएं पीछे चली गईं, उनको आगे लाना है। उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार में महिलाओं की स्थिति बेहद खराब है।

पीएम मोदी की जनसभा में आईं पायल शाह ने कहा कि किसी को तो महिलाओं के बारे में बोलना पड़ेगा, क्योंकि यहां पर तो साफ दिख रहा है कि महिलाओं के साथ कैसा बर्ताव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं के बाद मुआवजा दे दिया जाता है। यहां महिलाओं को यूज किया जा रहा है। इस आफत से हमें बचाने के लिए किसी को तो आगे आना होगा। हम लोग चाह रहे हैं कि महिलाओं को सुरक्षा मिले।

शरवनी दास ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संकल्प पत्र में महिलाओं के लिए जो वादे किए हैं, उससे हम लोग खुश हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने से बंगाल की स्थिति में सुधार होगा। बल्कि अभी से ही माहौल बदलना शुरू हो गया है। भाजपा की वजह से हम लोगों को हौसला मिला है। इस बार हम लोग कमल खिला कर रहेंगे।

नव कुमार देव ने कहा कि इस बार 110 प्रतिशत भाजपा की सरकार बन रही है। पूरे बंगाल में अराजकता के खात्मे का वक्त आ गया है। बंगाल में भाजपा इसलिए जरूरी है, क्योंकि बंगाल में नौकरी नहीं है। कारखाने बंद पड़े हैं। कारखानों का चालू होना जरूरी है। इसके लिए यहां परिवर्तन चाहिए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 April 2026 3:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story